10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यराष्ट्रपति बहुत अच्छी महिला हैं... पार्टी नेता के विवादास्पद बयान पर ममता...

राष्ट्रपति बहुत अच्छी महिला हैं… पार्टी नेता के विवादास्पद बयान पर ममता बनर्जी ने मांग ली माफी

Published on

कोलकाता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर विवादों में फंसे मंत्री अखिल गिरि को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने माफी मांगी है। ममता बनर्जी ने साथ ही चेतावनी दी कि आगे अगर ऐसा हुआ तो पार्टी अखिल के खिलाफ ऐक्शन लेगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पर विवादित बयान के चलते तृणमूल कांग्रेस और सुप्रीमो ममता बनर्जी चौतरफा घिरी हुई हैं। विपक्ष लगातार ममता से माफी की मांग कर रहा था।

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कहा, ‘वह बहुत अच्छी महिला हैं। वह बेहद प्यारी हैं। मैं अपने विधायक के शब्दों की निंदा करती हूं। मैं माफी मांगती हूं। जो अखिल ने किया, वह गलत है। अगर ऐसा भविष्य में हुआ तो पार्टी ऐक्शन लेगी।’

‘मीडिया ट्रायल चल रहा है’
इससे पहले ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ लोग राज्य को लगातार बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर किसी व्यक्ति ने गलती की है तो उसे उन गलतियों को सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। यदि कोई भष्ट्राचार में लिप्त है तो कानून अपना काम करेगा। लेकिन मीडिया ट्रायल चल रहा है।’

अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की थी। उन्होंने कहा था, ‘हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ अखिल गिरि का यह बयान कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

हाई कोर्ट में जनहित याचिका
अखिल गिरि की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले राज्य मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में सोमवार को एक जनहित याचिका दायर की गई। इस जनहित याचिका में अखिल गिरि को संविधान के सर्वोच्च पद का अनादर करने के लिए सजा देने की मांग की गई। यह मामला सोमवार को मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की बेंच में दायर किया गया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...