12 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeभोपालMP के मंत्री प्रद्युमन सिंह ने लोगों से क्यों कहा- आप मुझे...

MP के मंत्री प्रद्युमन सिंह ने लोगों से क्यों कहा- आप मुझे जूता मारें

Published on

ग्वालियर

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मकान टूटने से नाराज लोगों के बीच पहुंचकर बातचीत की और कहा कि आप चाहें तो मुझे जूते मार लें, चाहे तो मुझें डंडे मारें, पत्थर फेंके लेकिन मैं वही काम करूंगा जो आने वाली पीढ़ियों के हित में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप मुझे निकम्मा समझते हैं और मानते हैं कि मैं आपके किसी काम का नहीं हूं तो मैं आज ही रिजाइन कर दूंगा। प्रद्युमन सिंह तोमर को ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक माना जाता है।

बता दे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की विधानसभा ग्वालियर के किला गेट चौराहे से लेकर फूलबाग सेवानगर तक सड़क चौड़ीकरण का काम लटका हुआ है। इस को चौड़ा करने के लिए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस वजह से मकान और दुकान कर रहे लोग तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। रविवार को यहां जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण की कार्रवाई की। इस दौरान काफी उपद्रव हुआ। नतीजतन पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। उसके बाद यहां के स्थानीय लोगों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जब इस बात की जानकारी जब ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर को लगी तो वह नाराज लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने बीच सड़क पर खड़े होकर अपने अंदाज से बातचीत की। उन्होंने नाराज लोगों से बात करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि मैं निकम्मा हूं और आपके किसी काम का नहीं हूं तो आज ही रिजाइन कर देता हूं। चाहें तो आप मुझे जूते मारो, पत्थर फेंको और लाठियों से पीटो लेकिन कह देता हूं कि मैं वहीं काम करूंगा जो आने वाली पीढ़ियों के हित में है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत ही जरूरी काम है। यह काम कई वर्षों से रुका पड़ा है।

इसको लेकर प्रशासन मुझ पर कई बार आरोप लगा चुका है कि आप कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपका सेवक हूं इसलिए आपके पास आया हूं। मैं चाहता हूं कि कोई बीच का रास्ता निकालिये जिससे हम सबका भला हो सके। मैं आप सभी के साथ बैठकर बात करने के लिए तैयार हूं। मैं बीच का रास्ता निकालने के लिए भी तैयार हूं। मालूम हो कि किला गेट चौराहे पर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई के तहत कई मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...