14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालपटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

Published on

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर की सड़कों पर शान से दौड़ने वाली BCLL की 350 बसों का बेड़ा अब सिमटकर महज 50 बसों तक पहुंच गया है। हालत यह है कि जो मुट्ठी भर बसें सड़कों पर हैं, वे भी दम तोड़ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है, जिसमें यात्री खुद बस से उतरकर उसे धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। यह घटना राजधानी की बदहाल बस सेवा का जीता-जागता प्रमाण बन गई है।

बसों की भारी कमी का सीधा असर शहर के प्रमुख व्यस्ततम इलाकों जैसे बोर्ड ऑफिस, न्यू मार्केट और रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। यहां यात्रियों की लंबी कतारें घंटों तक बसों का इंतजार करती नजर आती हैं। कई रूट्स पर तो अंतराल एक घंटे से भी अधिक हो गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में यात्रियों के लिए सफर किसी सजा से कम नहीं है। बसों के भीतर टूटी हुई सीटें, बंद खिड़कियां और तपते लोहे-फाइबर के बीच यात्री पसीने से तर-बतर होने को मजबूर हैं। वहीं, बस स्टॉप्स पर भी छाया और ठंडे पानी का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है।

परिवहन व्यवस्था की इस विफलता का फायदा निजी ऑटो चालक जमकर उठा रहे हैं। बस न मिलने की मजबूरी का लाभ उठाते हुए ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बसों का समय पर मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण करोड़ों की संपत्ति कबाड़ में तब्दील हो रही है। यदि जल्द ही नई बसें सड़क पर नहीं उतरीं और मौजूदा व्यवस्था को नहीं सुधारा गया, तो राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

स्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों से की ‘स्वर्ण त्याग’ की अपील, डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन

भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सोमवार को राजधानी के डीबी सिटी मॉल स्थित आनंद...