14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालकलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

Published on

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश

भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को जिला कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को एडीएम सुमित कुमार पांडेय, पीसी शाक्य और नायक ने विस्तार से सुना। जनसुनवाई में कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।

एडीएम श्री पांडेय और श्री शाक्य ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। उन्होंने न केवल नागरिकों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया। मौके पर उपस्थित एसडीएम और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रुख अपनाएं और तय समय सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में आए अधिकांश आवेदन राजस्व, अतिक्रमण और स्थानीय प्रशासन से संबंधित थे। इन आवेदनों पर कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के लिए फाइलें अग्रसारित की गई हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...

स्वदेशी जागरण मंच ने नागरिकों से की ‘स्वर्ण त्याग’ की अपील, डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन

भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सोमवार को राजधानी के डीबी सिटी मॉल स्थित आनंद...