10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यदिल्ली दंगल की व्यूहरचना करके फिर गुजरात पहुंचे केजरीवाल, कांग्रेस की सीटों...

दिल्ली दंगल की व्यूहरचना करके फिर गुजरात पहुंचे केजरीवाल, कांग्रेस की सीटों को लेकर की भविष्यवाणी

Published on

अहमदाबाद

आम आदमी पार्टी (आप)के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से मिशन गुजरात पर पहुंच गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनावों के पार्टी की व्यूहरचना के बाद केजरीवाल अहमदाबाद पहुंचे और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली नगर निगम में आप की जीत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे गुजरात के चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे कांग्रेस परास्त हो जाती रही है। केजरीवाल ने कहा कि लोग अभी तक मजबूरी में कांग्रेस को वोट देते थे, अब लोगों के पास मजबूत विकल्प मिल गया है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के सारे वोट आप को मिल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी और आप के बीच के मुकाबला है। कांग्रेस को 13 फीसदी वोट मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की इन चुनावों में चार से पांच सीटें ही आएंगी। केजरीवाल ने गुजरात में अपना आखिरी रोड 8 नवंबर को किया था। इसके बाद वे दिल्ली चले गए थे।

अभी तब बीजेपी थी मजबूरी
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट आप को मिल रहा है। इसके अलावा कांग्रेस को पसंद नहीं करने वाले लोग आप को वोट दे रहे हैं। ऐसे में बीजेपी और आप के बीच मुकाबला है। केजरीवाल ने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि अगर कोई हार्डकोर कांग्रेसी है तो आप को वोट दें, क्योंकि आम आदमी पार्टी ही एक उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने अपने सीएम फेस इसुदान गढ़वी को देवभूमि द्वारका जिले की खंभालिया और प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम सीट से उतारा है।

दो चरणों में चुनाव
गुजरात में 15वीं विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हो रहे हैं। प्रथम चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 14 नवंबर है। तो वही दूसरी चरण में प्रदेश की 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। मतों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण में गुजरात के सौराष्ट्र, काठियावाड़ और दक्षिण गुजरात में वोट डाले जाएंगे। उत्तर गुजरात और मध्य गुजरात में वोट दूसरे चरण में डाले जाएंगे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...