10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमोरबी ब्रिज हादसे पर कल कोर्ट करेगी सुनवाई? जनहित याचिका पर आ...

मोरबी ब्रिज हादसे पर कल कोर्ट करेगी सुनवाई? जनहित याचिका पर आ सकता है बड़ा फैसला

Published on

अहमदाबाद

गुजरात हाई कोर्ट मोरबी पुल हादसे पर स्वत: संज्ञान ली गई जनहित याचिका पर कल यानी 14 नवंबर को सुनवाई कर सकता है। मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ की अनुपलब्धता के कारण सोमवार को इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। मुख्य न्यायाधीश कुमार और न्यायमूर्ति आशुतोष शास्त्री की पीठ ने 30 अक्टूबर को हुए हादसे पर सात नवंबर को राज्य सरकार और राज्य मानवाधिकार आयोग को नोटिस जारी करने के साथ सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी थी।

हाई कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, मामले की अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। मोरबी में 30 अक्टूबर को मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल में बने केबल पुल के गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 135 लोगों की मौत हो गई थी। हाई कोर्ट ने सात नवंबर को कहा कि उसने पुल गिरने की घटना पर एक समाचार रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है और इसे एक जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा था, ”प्रतिवादी एक और दो (मुख्य सचिव और गृह सचिव) अगले सोमवार तक एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेंगे। राज्य मानवाधिकार आयोग इस संबंध में सुनवाई की अगली तारीख तक रिपोर्ट दाखिल करेगा।” पुलिस ने मोरबी पुल का प्रबंधन करने वाले ओरेवा समूह के चार लोगों सहित नौ लोगों को 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, और पुल के रखरखाव और संचालन का काम करने वाली कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मच्छु नदी पर बने इस केबल पुल की मरम्मत का ठेका ओरेवा ग्रुप को दिया गया था। पुल टूटने के बाद ये कंपनी जांच के घेरे में आ गई है। आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि जिस ओरेवा ग्रुप को केबल पुल की मरम्मत की जिम्मेदारी दी गई थी उस कंपनी को पुल की मरम्मत का कोई अनुभव ही नहीं था। ओरेवा ग्रुप को बस सीएफएल बल्ब, दीवार घड़ी और ई-बाइक बनाने में विशेषज्ञता हासिल है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि ओरेवा ग्रुप को 100 साल से भी अधिक पुराने पुल की मरम्मत का ठेका कैसे मिल गया? गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 134 हो गई है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...