8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमिजोरम में पत्थर खदान ढही, मलबे में दबे कई मजदूर, अब तक...

मिजोरम में पत्थर खदान ढही, मलबे में दबे कई मजदूर, अब तक 8 शव बरामद

Published on

आइजोल

दक्षिण मिजोरम के हनहथियाल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में कई मजदूर दब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, प्रशासन समेत रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। मंगलवार सुबह तक 8 मजदूरों की शव बरामद कर लिए गए। अभी भी 4-5 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल मलबे में शवों या जिंदा लोगों की तलाश जारी है।

हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में फिलहाल 15 मजदूरों के दबने की सूचना आई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 12 मजदूर दबे हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे तक इनमें से 8 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है। मंलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम वहां पहुंची, जिनमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं।

लालरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से चार एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया।

हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया था कि यह हादसा सोमवार अपराह्न तीन बजे हुआ, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि बाकी 12 अन्य मलबे में फंस गए।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...