8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यपत्नी को मार, 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रखी थी लाश......

पत्नी को मार, 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रखी थी लाश… श्रद्धा जैसी खौफनाक थी अनुपमा की कहानी

Published on

देहरादून,

देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड को एक बार ताज़ा कर दिया है. देवभूमि की शांत दून घाटी में 2010 में एक ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे देहरादून ही नहीं देश को भी झकझोर कर रख दिया था. 17 अक्टूबर 2010 को अनुपमा के पति राजेश गुलाटी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी.

सिर्फ इतना ही नही दरिंदगी की हदें बार करते हुए राजेश ने शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में रख दिए थे. अपनी बहन का कोई हाल चाल न मिलने पर जब भाई सूरज 12 दिसंबर 2010 को दिल्ली से देहरादून पहुंचा तो जघन्य हत्याकांड का खुलासा हुआ. 2011 में इस प्रकरण में देहरादून पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

1999 ने राजेश और अनुपमा ने किया था लव मैरिज
आरोप पत्र में बताया गया था कि अनुपमा और राजेश गुलाटी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और हत्या वाले दिन भी झगड़े के बाद बेड के कोने पर अनुपमा का सिर लग गया था. इसके बाद राजेश ने अनुपमा के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की थी. अनुपमा दिल्ली की रहने वाली थीं और उन्होंने राजेश से 1999 में लव मैरिज की थी.

राजेश पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. देहरादून के प्रकाश नगर में अपने बच्चों के साथ गुलाटी दंपत्ति रहते थे. दोनों 2000 में अमेरिका भी चले गए थे. 6 साल बाद वापस आने के बाद दोनों देहरादून में बस गए. हत्या के वक़्त गुलाटी दंपत्ति के दोनों बच्चे महज़ 4 साल के थे.

हॉलीवूड की मूवी से आया हत्या का प्लान
यह भी कहा जाता है कि एक हॉलीवुड मूवी देखते वक़्त राजेश ने अनुपमा की हत्या करने का ख्याल आया था. किसी ने सोचा न होगा कि लव मैरिज इस अंजाम तक भी पहुंच सकती है. जुर्म को छुपाने के लिए राजेश ने एक डीप फ्रीजर खरीदा और अनुपमा के शव को उसमे रख दिया था. जब शव बर्फ में जम गया तो स्टोन कटर मशीन से अनुपमा के टुकड़े करने लगा और धीरे-धीरे मसूरी के जंगलों में फेंकने लगा.

2017 में देहरादून के जिला सत्र न्यायालय ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में रखा और हत्यारोपी राजेश को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी और 15 लाख का आर्थिक दंड भी लगाया था. वहीं जब मामला नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचा तब भी राजेश गुलाटी को जमानत नहीं मिली.

अभी जेल में है राजेश
25 जुलाई 2022 को स्वास्थ खराब होने के चलते राजेश गुलाटी को 45 दिन की जमानत मिली. इसके बाद राजेश के आग्रह पर फिर 7 सितम्बर को 10 दिन की जमानत मिली, जिसकी मियाद खत्म होने के बाद राजेश गुलाटी ने एक बार फिर सर्जरी का हवाला देते हुए 21 दिन की जमानत मांगी, जो उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर ली. इसके बाद ज़मानत नही बढ़ाई गई.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...