8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यमैनपुरी उपचुनाव: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य...

मैनपुरी उपचुनाव: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य को उतारा

Published on

दिल्ली,

उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है. रामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया, जबकि खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी प्रत्याशी होंगी.

मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव को टक्कर देने वाले बीजेपी के रघुराज शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी के रूप में होती है. इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़ दी और बीजेपी का दामन थाम लिया था. रघुराज दो बार सांसद रह चुके हैं.

प्रसपा छोड़कर बीजेपी में गए थे रघुराज शाक्य
बीजेपी में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे. रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए थे. उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था. रघुराज शाक्य ने 27 जनवरी 2017 को सपा से इस्तीफा दे दिया था.

इसके बाद रघुराज शाक्य, शिवपाल सिंह यादव की प्रसपा में शामिल हो गए थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में रघुराज शाक्य ने इटावा सदर सीट से दावेदारी की थी, लेकिन सपा ने यहां से सर्वेश शाक्य को मैदान में उतार दिया था. इस वजह से रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब बीजेपी ने रघुराज को मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...