9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालइंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई दुकान...

इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, मिठाई दुकान पर मिला धमकी भरा पत्र

Published on

इंदौर

एमपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा23 नवंबर को प्रवेश करने वाली है। इससे पहले तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के नेता यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। उनकी यात्रा उज्जैन और इंदौर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस बीच इंदौर स्थित एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद इंदौर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस पत्र में राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मिठाई दुकान से पत्र को जब्त कर लिया है।

इसके साथ ही उस पत्र की जांच की जा रही है। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी चेक किया जा रहा है। मिठाई दुकान जूनी इंदौर इलाके में स्थित है। कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर धमकी भरा यह पत्र छोड़कर गया है। मिठाई दुकान संचालक ने पुलिस को यह पत्र सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खालसा कॉलेज में रुकेंगे। इस दौरान ही उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

इंदौर में राहुल गांधी की यह यात्रा 24 नवंबर को पहुंच सकती है। पुलिस पत्र मिलने के बाद सभी एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत तो नहीं है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस टीम दुकान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की है।

बताया जा रहा है कि पत्र लिखने वाला व्यक्ति खुद को सिख धर्म से बता रहा है। साथ ही वह पत्र में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख दंगों का जिक्र कर रहा है। पत्र के आखिरी में एक फोन नंबर भी लिखा हुआ है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। साथ ही पत्र लिखने वाले ने लिखा है कि उस दिन पूरा इंदौर धमाकों से दहल जाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...