9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालराहुल गांधी को धमकी से मेरा कोई वास्ता नहीं, रतलाम विधायक ने...

राहुल गांधी को धमकी से मेरा कोई वास्ता नहीं, रतलाम विधायक ने मुंबई से जारी किया वीडियो मेसेज

Published on

इंदौर/रतलाम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में जान से मारने की धमकी वाली चिट्ठी मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। अब इस मामले में रतलाम शहर के विधायक चेतन्य कश्यप ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है। वीडियो में उन्होंने इस मामले में अपनी किसी भी तरह की सहभागिता से इनकार किया है। कश्यप ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया है। बता दें कि इंदौर में एक मिठाई की दुकान पर कोई अज्ञात शख्स यह धमकी भरी चिट्ठी छोड़कर गया था। इसमें प्रेषक की जगह चेतन्य कश्यप का नाम लिखा है।

विधायक फिलहाल मुंबई में हैं। वहीं से जारी वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए इंदौर में धमकी भरा पत्र मिलने और उसके लिफाफे पर मेरा नाम लिखा होने की जानकारी मिली। ऐसे किसी पत्र से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। यह मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र है।

विधायक ने कहा है कि उनका नाम लिखे होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल रतलाम एसपी और इंदौर पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। कश्यप ने बताया कि उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और षडयंत्रकारी को तत्काल पकड़कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार सुबह इंदौर स्थित एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद इंदौर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस पत्र में राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मिठाई दुकान से पत्र को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही उस पत्र की जांच की जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी चेक किया जा रहा है। मिठाई दुकान जूनी इंदौर इलाके में स्थित है। कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर धमकी भरा यह पत्र छोड़कर गया है। मिठाई दुकान संचालक ने पुलिस को यह पत्र सौंप दिया है।

पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खालसा कॉलेज में रुकेंगे। इस दौरान ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। चिट्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए अपशब्द लिखे गए हैं और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई है। यह भी लिखा है कि जब भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंचेंगी, तब शहर में कई बम धमाके होंगे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...