11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यगुजरात में अरविंद केजरीवाल के सामने फिर लगे मोदी-मोदी के नारे, जवाब...

गुजरात में अरविंद केजरीवाल के सामने फिर लगे मोदी-मोदी के नारे, जवाब ऐसा दिया क‍ि आप कहेंगे ‘गजब’

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रचार जोरों पर है। इस बीच गुजरात में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो क‍िया। इस दौरान कुछ लोगों के एक गुट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। यह घटना शाम को पंचमहल जिले के हलोल में हुई, जब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक रोड शो के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने केजरीवाल को देखकर जोर-जोर से ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

अपने भाषण के बीच अचानक हुई नारेबाजी से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जरा भी व‍िचल‍ित नहीं हुए। उन्‍होंने नारे लगाने वालों को संबोध‍ित करते हुए वे जिस किसी के पक्ष में नारा लगाना चाहते हैं, लगाएं, लेकिन वही उनके बच्चों के लिए विद्यालय बनाएंगे और मुफ्त बिजली देंगे। उन्होंने कहा कि ‘आप’ मोदी के पक्ष में नारे लगा रहे इन लोगों का एक दिन दिल जीतेगी।

‘आपका दिल जीतेंगे और पार्टी में लाएंगे’
केजरीवाल ने कहा क‍ि कुछ लोग ‘मोदी, मोदी’ चिल्ला रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे जिस किसी के भी पक्ष में नारा लगाना चाहते हैं, लगायें, लेकिन यह केजरीवाल ही है, जो आपके बच्चों के लिए विद्यालय बनाएगा। आप जितना चाहे नारा लगा लें, लेकिन यह केजरीवाल ही है, जो आपको मुफ्त बिजली देगा। उन्होंने कहा क‍ि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। आप जिस किसी के पक्ष में नारा लगाना चाहते हों, लगा सकते हैं। एक दिन हम आपका दिल जीतेंगे और आपको अपनी पार्टी में लाएंगे।

बेरोजगारी भत्‍ते का क‍िया वादा
उन्होंने नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार और 3000 रुपये के बेरोजगारी भत्ते की अपनी पार्टी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में युवक बेरोजगार हैं। केजरीवाल ने कहा क‍ि कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो स्कूलों की बात करती हो। क्या किसी पार्टी ने विद्यालय, अस्पताल बनाने, नौकरियां और मुफ्त बिजली देने का वादा किया? यह बस हमारी ही पार्टी है, जो इन मुद्दों की बात करती है।

‘ज‍िन्‍हें गुंडागर्दी और गालियां देना पसंद हो वो बीजेपी में जाएं’
केजरीवाल ने कहा कि यदि लोगों को गुंडागर्दी और गालियां देना पसंद हो, तो वे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने कहा क‍ि यदि आप चाहते हैं कि विद्यालय बने, मेरे पास आइए। मैं अभियंता हूं । यदि आपको बिजली, अस्पताल एवं सड़कों की जरूरत है तो मेरे पास आइए। अन्यथा गुंडागर्दी के लिये उनके पास जाइए। केजरीवाल ने कहा क‍ि मैं पांच साल मांगने के लिए यहां आया हूं। आपने उन्हें 27 साल दिये, मुझे पांच साल दीजिए। यदि मैंने काम नहीं किया तो मैं फिर आपके सामने कभी नहीं आऊंगा।

नवसारी में केजरीवाल को दिखाए गए थे काले झंडे
द‍िल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान को बीते महीने बीजेपी समर्थकों ने काले झंडे दिखाए थे।वे दोनों गुजरात के नवसारी जिले के चिखली में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने जा रहे थे। बीजेपी समर्थकों ने इस दौरान ‘मोदी, मोदी’ के नारे भी लगाए। बाद में रैली को संबोधित करने के दौरान इस घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह उन्हें काले झंडे दिखाने वालों को अपना भाई मानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन वह (केजरीवाल) उनका दिल जीत लेंगे और उन्हें (समर्थकों को) अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...