11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यउदयपुर: एक ही परिवार के 6 लोगों की मिली लाश, हत्या या...

उदयपुर: एक ही परिवार के 6 लोगों की मिली लाश, हत्या या सामूहिक खुदकुशी?

Published on

उदयपुर,

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश मिली है. मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या कर ली है या फिर संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है. कुछ ही देर में पुलिस के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है.

जानकारी के मुताबिक मामला उदयपुर जिले की गोगुंदा तहसील का है. यहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है.

धौलपुर में भी सामने आया था ऐसा केस
बता दें कि ऐसा ही एक केस दिसंबर 2021 में राजस्थान के धौलपुर जिले में भी सामने आया था. यहां 28 साल के युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई थी. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया था.

परिजनों ने अस्पताल में किया था प्रदर्शन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरमथुरा सरकारी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया था. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था. युवक की मौत के बाद भारी मात्रा में अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया था. करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...