11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: दलित महिला ने पिया पानी तो लोगों ने गौमूत्र से नल...

कर्नाटक: दलित महिला ने पिया पानी तो लोगों ने गौमूत्र से नल को धोया, टंकी भी की साफ

Published on

चामराजनगर,

कर्नाटक के चामराजनगर से ऐसा मामला सामने आया है जहां दलित महिला के सार्वजनिक नल से पानी पीने के बाद लोगों उसे निकालकर गौमूत्र से धोया. मामला हेग्गोटारा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, दलित महिला यहां गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी. इस दौरान उसने लिंगायत स्ट्रीट के सामने लगे सार्वजनिक नल से पानी पी लिया.

वहां मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने तुरंत महिला को वहां से हटाया. फिर शुद्धीकरण के नाम पर नल को खोलकर उसे गौमूत्र से धोया. यहां तक कि टंकी का पूरा पानी भी बहा दिया गया और उसे भी साफ किया गया. वहां मौजूद किसी शख्स ने इसकी शिकायत तहसीलदार से कर दी.

दलित महिला का पता लगाया जा रहा
घटना की जानकारी होने पर चामराजनगर तहसीलदार बसवराजू ने अन्य सरकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया. तहसीलदार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के लोगों ने दलित महिला के सार्वजनिक नल से पानी पीने के बाद टंकी और नल को गौमूत्र से साफ किया है. उन्होंने कहा कि उस दलित महिला का पता लगाया जा रहा है. अगर वो शिकायत करती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पानी के लिए युवक की हत्या
इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक पर तीन युवकों ने सरिया से हमला बोल हत्या कर दी. लोगों ने बताया कि मृतक किशनाराम अपने घर में इकलौता व्यक्ति था जो कि मजदूरी करके परिवार के सभी लोगों का पेट भरता था. जाति विशेष के कुछ लोगों ने उसे पानी के लिए मार दिया. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...