11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यआजमगढ़ के पिछड़ेपन का कारण है यहां के लोगों की मनबढ़ई, मारकर...

आजमगढ़ के पिछड़ेपन का कारण है यहां के लोगों की मनबढ़ई, मारकर घुटना तोड़ दो, BJP सांसद निरहुआ ने ये क्या कह दिया

Published on

आजमगढ़

यूपी के आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा स्थित रासेपुर गांव में शनिवार को सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि अपने तीन महीने के कार्यकाल में जो मैने खोजा है कि आजमगढ़ के पिछड़ेपन का एक मात्र कारण यह है, यहां के लोगों की मनबढ़ई। अगर आजमगढ़ को आगे बढ़ाना है तो पहले मनबढ़ई खत्म करना होगा। मनबढ़ई कैसे खत्म होगी, इसको खत्म करने का एक ही उपाय है कि या तो मनबढ़ को जेल के अंदर नहीं तो सीधा ऊपर। ज्यादा मनबढ़ है तो घुटने पर मार कर घुटना तोड़ दो।

अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए मीडिया से बातचीत में सांसद निरहुआ ने कहा कि उन्होंने देखा है अगर कोई समस्या है तो लोग कानून से पहले ही मारपीट कर एक-दूसरे से उलझ जाते हैं। उन्हें कानून का सहारा लेना चाहिए, समाधान नहीं हो रहा है तो हमें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि मैं समस्या का समाधान कराऊंगा, लेकिन कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

रिहाई मंच के कार्यकर्ता आजमगढ़ एसपी को दिया ज्ञापन
रिहाई मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने हेट स्पीच के मामले में दिनेश लाल यादव निरहुआ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। रिहाई मंच के महासचिव राजीव यादव ने बताया कि आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल निरहुआ का एक बयान वायरल हो रहा, जिसमें जिले के लोगों को मनबढ़ बोल रहे हैं। आजमगढ़ के होने के नाते हमारी भावनाओं को आहत किया है। भाजपा सांसद का बयान हमारी पहचान, अस्मिता और जिले की गरिमा पर हमला है। सांसद का यह बयान संसदीय गरिमा के विरुद्ध है। इसमें वह कानून व्यवस्था को धता बताते हुए हत्या और हिंसा की धमकी देते हुए उकसा रहे हैं। इस बयान से आजमगढ़ के लोगों में अशांति का माहौल है।
रिपोर्ट – अमन गुप्ता

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...