11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबच्ची ने पीएम मोदी के सामने की BJP की तारीफ, कांग्रेस ने...

बच्ची ने पीएम मोदी के सामने की BJP की तारीफ, कांग्रेस ने पूछा- कहां है चुनाव आयोग?

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में हर पार्टी की कोशिश है कि वो इस चुनाव को जीतें. ऐसे में आज शाम से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री मोदी के साथ BJP का प्रचार करते नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची गुजराती भाषा में भाजपा का समर्थन कर रही है. इस वीडियो को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है.

वीडियो में बच्ची देखा जा सकता है कि बच्ची के गले में भाजपा का दुपट्टा लटका हुआ है. यह छोटी सी बच्ची वीडियो में कहती है, ‘बीजेपी हमें बचाएगी, बीजेपी फिर आएगी.’ साथ ही इस वीडियो में बच्ची ने अयोध्या में राम मंदिर, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा की उपलब्धियों को गिना दिया. जब यह बच्ची बोल रही थी तब पीएम मोदी भी इस बच्ची को बड़े ध्यान से सुन रहे थे. भाषण सुनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्ची को सराहा और उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जयराम रमेश ने किया ट्वीट​
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस वीडियो पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री द्वारा छोटे बच्चे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए किया जा रहा है. यह कानून का खुला उल्लंघन है. चुनाव आयोग कहां है? राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) कहां है?

सुप्रिया श्रीनेत ने चुनाव आयोग को घेरा
दरअसल इस वीडियो पर सबसे पहले सवाल कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड ने उठाए. कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करते हुए भाजपा को घेरा. उन्होंने लिखा, ऐसा होता है बच्चों का इस्तेमाल राजनीति में – प्रधानमंत्री मोदी छोटी बच्ची का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को ट्वीट करते हुए सवाल पूछा कि कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं क्या? अब नहीं लिखेंगे चुनाव आयोग को खरे? इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. सुप्रिया श्रीनेत के इसी ट्वीट को रिट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने सवाल खड़े किए.

कन्हैया ने साधा निशाना
उनके अलावा कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी इस वीडियो को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. कन्हैया ने लिखा, ‘एनसीपीसीआर ने राहुल गांधी के साथ चलने वाले बच्चों का संज्ञान लिया … आज आपने बच्चों के साथ पीएम की तस्वीर देखी … क्या एनसीपीसीआर संज्ञान लेगा?’

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...