11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमथुरा के 'नशेड़ी' चूहे खा गए 581 किलो गांजा, कोर्ट को बताते...

मथुरा के ‘नशेड़ी’ चूहे खा गए 581 किलो गांजा, कोर्ट को बताते हुए पुलिस दिखी ‘बेबस’

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मथुरा पुलिस के थाने में रखा 581 किलो गांजा चूहे खा गए। ये बात हम नहीं पुलिस की कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट कह रही है। मथुरा पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल कर बताया है कि माल खाने में रखा गया 581 किलो गांजा चूहे खा गए। गांजे की इतनी बड़ी खेप मथुरा पुलिस ने दो मामलों में जब्त की थी, इसके बाद थाने के मालखाने में इसको साक्ष्य के तौर पर रखा गया। दरअसल मामला शेरगढ़ और हाईवे थाना पुलिस से जुड़ा हुआ है। इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों के सिर चकरा गए, अब चूहों के गांजा खाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

शेरगढ़ और हाईवे थाना पुलिस ने साल 2018 में 386 और 195 किलो गांजा कुछ अपराधियों के साथ पकड़ा था। इसके बाद गांजे को मालखाने में जमा करा दिया गया। पुलिस ने सबूत के तौर पर गांजे का सैंपल भी कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद एडीजे सप्तम संजय चौधरी ने पुलिस को आदेश दिया कि गांजे की पूरी खेप को कोर्ट में सील मुहर के साथ प्रस्तुत किया जाए। इसके बाद पुलिस का जवाब चौंकाने वाला था। पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट लगाई कि सारा गांजा चूहे खा गए। ऐसे में उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता है।

पुलिस की रिपोर्ट पर कोर्ट ने मांगा सबूत
मथुरा पुलिस ने कोर्ट में चूहों को लेकर बेबसी जाहिर की। बताया गया कि मालखाने में कोई भी ऐसी जगह नहीं है, जिसे चूहों से बचाया जा सके। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि चूहों के खाने के बाद जो कुछ गांजा बचा उसे नष्ट कर दिया गया। इस पर कोर्ट ने एसएसपी को थानों और मालखानों में चूहों से निपटने के लिए काम करने को कहा। साथ ही पुलिस टीम को 26 नवंबर तक इस मामले में सबूत के साथ रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...