11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यक्या ये सच है! चार लड़कियों पर लगा गैंगरेप करने का आरोप,...

क्या ये सच है! चार लड़कियों पर लगा गैंगरेप करने का आरोप, युवक को कार से किया अगवा?

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के जालंधर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री वर्कर ने दावा किया है कि रविवार रात को चार लड़कियों ने उसे अगवा कर ल‍िया। इसके बाद युवक को अनजान स्थान पर लेकर उसके साथ गैंगरेप क‍िया। युवक का आरोप है क‍ि लड़कियों ने उसके साथ रात भर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सुबह युवक को उसी स्थान पर छोड़कर भाग गईं। युवक ने मीडिया के सामने आपबीती सुनाई है। हालांकि शर्म के मारे उसने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं की है। बावजूद इसके पुल‍िस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताब‍िक, जालंधर के लेदर कांप्लेक्स रोड पर रविवार रात कार सवार चार लड़कियों ने फैक्ट्री में काम करके वापस घर जा रहे एक युवक को अगवा कर लिया। वे उसे अनजान जगह पर ले गईं। आरोप है क‍ि लड़क‍ियों ने युवक के साथ सामूहिक रूप से शारीरिक संबंध बनाए। फैक्ट्री वर्कर ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म होने के बाद घर की ओर पैदल ही जा रहा था।

कार सवार लड़क‍ियों ने किया अगवा
इसी बीच उसके पास सड़क पर एक बड़ी गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में सवार चार लड़कियां उससे पता पूछने लगीं। वह पता बता रहा था क‍ि इतनी ही देर में उसे कुछ सुघांकर कर बेहोश कर डाला और उसे कार में डालकर कहीं और ले गईं। युवक का कहना था कि चारों लड़कियों की उम्र करीब 22 से 23 साल के बीच थी। जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों के रस्सी से बंधा था।

युवक ने नहीं की पुलिस में श‍िकायत
युवक का कहना है कि सभी लड़कियां उसके साथ कई घंटों तक मनमानी करती रहीं। लड़कियों ने उसे 11 से 12 घंटे तक परेशान किया। इसके बाद में वे उसे उसी सड़क पर तड़के करीब तीन बजे छोड़ गईं। उसने बताया कि वह शर्म के मारे पुलिस के पास शिकायत करने के लिए नहीं गया।

श‍िकायत पर जांच करेगी पुलिस
उधर, थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि फिलहाल किसी की तरफ से पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...