11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यगुजरात : कॉलेज में घुसकर छात्रों की पिटाई का Video वायरल, बजरंग...

गुजरात : कॉलेज में घुसकर छात्रों की पिटाई का Video वायरल, बजरंग दल और विहिप पर लगा आरोप

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत से मुस्लिम छात्रों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है. छात्रों के साथ कॉलेज के अंदर घुसकर दर्जनों लड़के लात-घूंसे बरसा रहे हैं. कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं भी मौक पर मौजूद हैं. मगर, कोई भी पिटने वाले दोनों छात्रों की मदद के लिए आगे नहीं आता है. छात्रों को पीटने वाले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग बताए जा रहे हैं. दलों का कहना है कि कॉलेज में लव जिहाद फैलाया जा रहा है. वहीं, इस आरोप को कॉलेज प्रबंधन ने सिरे से खारिज किया है.

मुस्लिम छात्रों को पीटे जाने का वीडियो सूरत के अलथान इलाके में मौजूद महावीर कॉलेज का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंह पर कपड़ा बांधे दर्जनभर से ज्यादा लोग कॉलेज कैंपस में घुसते हैं और दो छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं.

आरोपी पहले छात्र को पकड़कर अलग करते हैं, फिर उसे घेरकर पीटना शुरू कर देते हैं. जैसे ही दूसरा छात्र उनकी पकड़ में आता है, तो उसे भी बुरी तरह से पीटने लगते हैं. इस दौरान कैंपस में मौजूद दूसरे छात्र-छात्राएं दोनों को पिटता देखते रहते हैं, लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आग नहीं आता है.

घसीटते हुए ले गए कैंपस से बाहर, वहां भी पीटा
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई देता है कि छात्रों को पीटे जाने के दौरान कॉलेज की महिला स्टाफ वहां पहुंचती हैं. वह इस तरह की गुंडागर्दी का विरोध करती हैं. तभी एक युवक महिला से बात करता है और फिर आरोपियों से पिटते छात्र को बाहर ले जाने का बोलता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कैंपस के बाहर ले जाकर भी छात्रों को साथ बेरहमी से मारपीट की गई है.

लव जिहाद का लगाया आरोप
मारपीट करने वाले विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज कैंपस में लव जिहाद फैलाने का आरोप मुस्लिम छात्रों पर लगाया है. दलों का कहना है कि कॉलेज में लव जिहाद फैलाया जा रहा है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने लव जिहाद के बात को सिरे से खारिज किया है.

श्रद्धा मर्डर केस से जोड़ा
विश्व हिंदू परिषद मुस्लिम छात्रों की पिटाई को सेल्फ डिफेंस बता रहा है. विहिप का कहना है कि श्रद्धा मर्डर केस को लेकर सेल्फ डिफेंस में यह कार्यवाही की गई है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...