8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeरेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो... कपड़ों पर चेतन भगत ने...

रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो… कपड़ों पर चेतन भगत ने किया कमेंट तो उर्फी जावेद ने अच्छे से ‘धोया’

Published on

उर्फी जावेद को आप सभी जानते हैं। कपड़ों की वजह से तो वह चर्चा में रहती ही हैं। अपनी हाजिर-जवाबी के लिए भी जानी जाती है। जो भी उनके खिलाफ बोलता है, वह उसको मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर वह खबरों में छाई हुई हैं। वजह हैं जाने-माने लेखक चेतन भगत। उन्होंने कुछ दिन पहले ऐसी बातें कही थीं, जिसको सुनकर उर्फी का सिर भन्ना गया और उन्होंने करारा जवाब दे डाला। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं।

दरअसल, चेतन भगत ने ‘साहित्य आज तक’ में उर्फी जावेद का जिक्र किया था। कहा था कि ‘यूथ आजकल उर्फी की फोटो सोशल मीडिया पर लाइक कर रहा है। क्या ये कोर्स में आने वाला है? क्या आप इंटरव्यू में जाकर बोलोगे कि सर मुझे उर्फी जावेद की सारी ड्रेसेज पता हैं। वैसे उस बेचारी की गलती नहीं है। वह तो अपना कर रही है। वह अपना करियर बना रही है। एक इंडिया का जवान वो है जो कारगिल पर बैठकरके देश की रक्षा कर रहा है बर्फों में और एक हमारा यूथ ये है कि जो बिस्तरे में घुसकर उर्फी जावेद के फोटोज देख रहा है। तो उसका क्या होगा? आज भी मैं देखकर आया हूं कि उर्फी ने दो फोन पहने हैं।’

उर्फी जावेद ने चेतन भगत को दिलाई मीटू की याद
अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर चेतन भगत को अच्छे से सुनाया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर काफी बातें भी कही हैं। ट्विटर पर किसी यूजर ने लिखा कि चेतन भगत का कहना है कि यूथ को उर्फी मिसगाइड कर रही है। उनको मैनिपुलेट कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने लिखा- दोस्तों भूलना मत कि कितनी महिलाओं ने मीटू के दौरान इन पर आरोप लगाए थे।

उर्फी जावेग ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
फर्स्टपोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो एक ओपिनिनय पीस था इसी मुद्दे पर। उस पर एक्ट्रेस ने लिखा- जब अपनी आधी उम्र की लड़कियों को इंस्टाग्राम और वॉट्सएप में मैसेज कर रहे थे। तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने आपका ध्यान भटकाया था?

उर्फी जावेद ने चेतन भगत को मुंहतोड़ जवाब
उर्फी जावेद ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जब चेतन भगत ने वॉट्सएप मैसेज के वायरल होने के बाद माफी मांगी थी। एक्ट्रेस लिखती हैं- खुद की गलतियां मानने के बजाए इनके जैसे ही आदमी महिलाओं पर इलजाम लगाते हैं। आप भ्रष्ट हैं, इसका मलतब ये नहीं कि इसमें गलती लड़की की है और उसने जो पहना है उसकी है। बेमतबल का मुझे बातचीत में घसीटा है। मेरे कपड़ों पर कमेंट किया गया है कि वह यूथ को डिस्ट्रैक्ट करता है। आप ऐसा कह कैसे सकते हैं। आप जवान लड़कियों को याद करते हैं तो क्या ये उनके लिए डिस्ट्रैक्टिंग नहीं?

उर्फी जावेद ने चेतन भगत को दी नसीहत
उर्फी जावेद ने चेतन भगत को टैग करते हुए रेप कल्चर को प्रमोट न करने के लिए फटकारा। लिखा- रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो, तुम बीमार हो। आदमियों की हरकतों के लिए महिलाओं के कपड़ों को दोष देने वाले कोई और नहीं बल्कि 80 के दशक के चेतन भगत हैं। जब आप खुद से आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज करते थे तो आपको कौन डिस्ट्रैक्ट कर रहा था? हमेशा महिलाओं को दोष ना दें, कभी अपनी कमियों को भी मानें। आप जैसे लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, मैं नहीं।’

उर्फी जावेद ने चेतन भगत को दिया जवाब
साथ ही चेतन भगत के कुछ वॉट्सएप चैट्स भी शेयर किए, जो मीटू के दौरान वायरल हुए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कह रही हैं- मेरा नाम एक लिट्रेचर फेस्टिवल में लेने का क्या मतलब है। जबकि मैं कोई लेखक नहीं हूं। मेरा कोई लेना देना नहीं है। आपने ये भी कहा कि यूथ मेरी वजह से खराब हो रहा है। छिप-छिपकर यूथ मेरे पोस्ट देखते हैं। चलो सबको छोड़ो। यूथ को भी छोड़ो। आप तो यूथ के अंकल की उम्र के हो। बाप के उम्र के हो। आप शादीशुदा होने के बावजूद। अपने से आधी उम्र की लड़कियों को क्यों मैसेज कर रहे थे? तब कुछ खराब नहीं हो रहा था। तब न आपकी शादी खराब हो रही थी। तब न आपके बच्चे खराब हो रहे थे… ये सब हरकतें करके।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...