11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालभारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा, राहुल के संग मिलाया कदम...

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा, राहुल के संग मिलाया कदम से कदम

Published on

नई दिल्ली

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ सफेद सूट में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर कदम मिलाकर चलीं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और जल्द ही ‘स्वरा भास्कर’ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मिल रहे हैं कदम, जुड़ रहा है वतन।’ स्वरा राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। हालांकि आज राहुल के साथ उनकी तस्वीर देख आलोचक कई पुराने वीडियो ले आए और स्वरा पर निशाना साधना शुरू कर दिया। एक यूजर ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें स्वरा कहती सुनी जाती हैं, ‘जिसको अक्सर दुश्मन देश समझा जाता है वह पाकिस्तान कतई ऐसा नहीं हैं।’ वह एक पाकिस्तानी चैनल पर अपनी लाहौर यात्रा के बारे में बताती हैं कि कैसे उनके पिता के सोर्स से उन्हें वीजा मिला था। स्वरा आगे कहती हैं, ‘मैं कसम खाकर कह रही हूं कि मैं बहुत जगह घूमी हूं लेकिन लंदन, न्यूयॉर्क, इस्तांबुल सब फेल है लाहौर के सामने।’ इस पर स्टूडियो में बैठी पाकिस्तानी जनता तालियां बजाने लगती है।उधर, कांग्रेस के भारत जोड़ो ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘अंधेरों से उजालों की ओर, हम चल रहे हैं। समस्याओं से समाधान की ओर, हम बढ़ रहे हैं! आज इस ऐतिहासिक यात्रा में स्वरा भास्कर का साथ मिला।’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के साथ चलते हुए स्वरा भाष्कर बातें करती हुई चल रही हैं। राहुल हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उज्जैन में हैं।’भारत जोड़ो’ से ट्वीट हुआ, ‘यात्रा से जुड़ने वाला हर भारतवासी ख़ास है। आपका प्रेम और विश्वास ही इस यात्रा की बुनियाद है।’ शेयर की तस्वीर में बीच में राहुल गांधी, बाईं तरफ स्वरा भास्कर और दाहिनी तरफ एक दिव्यांग दिखाई दे रहा है जिसके कंधे पर कांग्रेस नेता का हाथ है।

कुछ समय पहले स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर राहुल गांधी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि चुनावी हार, ट्रोलिंग और व्यक्ति हमले और आलोचना के बावजूद राहुल गांधी न तो सांप्रदायिक बयानबाजी और न ही सनसनीखेज राजनीति के आगे झुके हैं। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा जैसा प्रयास तारीफ के काबिल है। एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी की तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा था, ‘सदियों रहा है दुश्मन दौर ए ज़मां हमारा, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।’ इस पर कुछ लोग कहने लगे थे कि उन्हें भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहिए। आज स्वरा राहुल के साथ दिखीं।

स्वरा भास्कर बीजेपी सरकार के खिलाफ खुलकर बोलती रही हैं। हाल में जब इजरायली फिल्म मेकर और IFFI जूरी हेड के कश्मीर फाइल्स पर दिए बयान को लेकर हंगामा मचा तो स्वरा भास्कर ने नदव लैपिड का सपोर्ट किया। इस पर वह काफी ट्रोल हुईं। दरअसल, कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार को दिखाने वाली इस फिल्म के सपोर्ट में लोग सोशल मीडिया पर इजरायली डायरेक्टर पर निशाना साध रहे थे। ऐसे में राजदूत को माफी भी मांगनी पड़ी।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...