16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखे अजय देवगन, सुपरस्टार को देख पीछे दौड़ी...

बिना हेलमेट स्कूटी चलाते दिखे अजय देवगन, सुपरस्टार को देख पीछे दौड़ी भीड़

Published on

एक तरफ बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अजय का वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो सुपरस्टार अजय देवगन के स्टारडम की गवाही दे रहा है.

अजय देवगन का वायरल वीडियो
‘दृश्यम 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे अजय देवगन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग का एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वो बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते दिख रहे हैं. कमाल की बात ये है कि वीडियो में अजय देवगन के पीछे भीड़ भागती दिख रही है. ये स्टार के प्रति जनता का प्यार ही है, जो उनकी एक झलक पाने को इतने लोग बेकरार दिख रहे हैं.

वीडियो में अजय देवगन को तेजी से स्कूटी भगाते हुए देखा जा सकता, उनके साथ गाड़ी पर एक शख्स भी बैठा हुआ है. पब्लिक को देख कर ऐसा लग रहा जैसे मानों वो कबसे अपने फेवरेट स्टार को देखने के इंतजार में थे. वहीं अजय देवगन भी फैंस के प्यार के लिए कभी उनका शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते हैं. इसलिये उन्होंने कैप्शन में फैंस के प्यार के लिये आभार जताया है.

अजय देवनग ने फैंस को कहा शुक्रिया 
अपने पीछे उमड़े हुजूम को देख कर वीडियो शेयर करते हुए अजय देवगन लिखते हैं, ‘ये अच्छा लगता है जब भी किसी अच्छी वजह से भीड़ आपको फॉलो करती है. प्यार के लिय सभी का शुक्रिया’. इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों के लिये हार्ट इमोजी भी बनाया है. रुकिये अभी सुपरस्टार की बात यहीं खत्म नहीं होती है.

आपने ये तो देख लिया कि वीडियो में अजय देवगन बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहे हैं. पर वो फैंस को खास मैसेज देना नहीं भूले. लोगों को सावधान करते हुए अजय लिखते हैं, ‘गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें. मैंने नहीं पहना, क्योंकि मैं शूट कर रहा था’. अजय देवगन की पोस्ट देख कर फैंस का दिल खुशी से गदगद हो गया है.

वहीं बात की जाए अजय देवगन की फिल्म भोला की, तो ये तमिल मूवी कैथी का रीमेक है. फिल्म में अजय देवगन शिव भक्त के रूप में नजर आने वाले हैं. आप इस फिल्म के लिये रेडी हैं ना?

Latest articles

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...