11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यकेरल में Adani Sea Port के खिलाफ 130 दिन से चल रहा...

केरल में Adani Sea Port के खिलाफ 130 दिन से चल रहा विरोध थमा

Published on

नई दिल्ली

निर्माणाधीन विझिंजम सी-पोर्ट के खिलाफ मछुआरों का 130 दिन से अधिक वक्त तक चलने वाला प्रदर्शन मंगलवार को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास विझिंजम में अडानी समूह की बंदरगाह परियोजना के खिलाफ मछुआरों, चर्च समूहों और कार्यकर्ताओं का चार महीने का आंदोलन मंगलवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विकार जनरल यूजीन पेरेरा ने इसे रद्द करने की घोषणा की। परेरा ने पत्रकारों से कहा कि प्रदर्शन इसलिए रद्द नहीं किया जा रहा है कि वो राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों या उनके वादों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इसे इसलिए रद्द किया जा रहा है क्योंकि प्रदर्शन एक निश्चित चरण पर पहुंच गया है और अगर जरूरत पड़ी तो वे फिर से प्रदर्शन शुरू करेंगे।

तिरुवनंतपुरम के लैटिन कैथोलिक आर्किडोसिस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के एक हफ्ते बाद यह कदम उठाया गया। इस क्षेत्र में एक पुलिस थाने में तोड़फोड़ की गई थी और लगभग 50 पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया था। इस घटना के बाद गतिरोध को समाप्त करने के लिए राज्य सरकार और कैथोलिक चर्च में कई स्तरों पर प्रयास शुरू कर दिए थे

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...