12 C
London
Friday, February 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड के बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4...

उत्तराखंड के बागेश्वर में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

Published on

देहरादून

कुमायूं मंडल के बागेश्वर जिले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। एक महिला व चार वर्षीय बच्ची घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर के रमाडी में एक कार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को मिली तो रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस बल और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एकर कार सौ मीटर गहरी खाई में गिरी है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। दुघर्टना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो रेस्क्यू टीम पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायल ज्योति पुत्री गंगा सिंह (4) ग्राम चेटानगढ़ व पुष्पा देवी पत्नी बलवत सिंह (32) ग्राम चेटानगढ़ को खाइ से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया था। एसडीआरएफ टीम ने खाई से एक पुरुष व तीन महिलाओं के शव निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिए। हादसे में दरपान सिंह (60) पुत्र दान सिंह, ग्राम बिन्दुखत्ता, लाली देवी पत्नी खुशाल सिंह (55) ग्राम चेटानगड, गोपुनी देवी पत्नी गोपाल सिंह (62), ग्राम चेटानगढ़,आनुली देवी पत्नी पान सिंह (50) ग्राम भनार की मौत हो गई।

Latest articles

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...