4 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeखेलपुर्तगाल का सपना तोड़ मोरक्को ने रचा इतिहास, महान रोनाल्डो के करियर...

पुर्तगाल का सपना तोड़ मोरक्को ने रचा इतिहास, महान रोनाल्डो के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग

Published on

दोहा

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया है। इसके साथ ही टीम के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया। टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में मोरक्को ने बड़ा उलटफेर करते हुए पुर्तगाल को 1-0 से हराया। पुर्तगाल को अभी भी अपने पहले वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार है। अभी तक टीम ने एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बनाई है। वहीं मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बन गया है।

नेसरी ने किया एकमात्र गोल
मुकाबले का एकमात्र गोल मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने किया। उन्होंने पहले हाफ में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। 42वें मिनट में युसुफ ने याहिया अत्तियात अल्लाह के पास को गोल-पोस्ट में डालकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। पुर्तगाल ने इसके बाद लगातार अटैक किये लेकिन गोल नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रोनाल्डो को स्टार्टिंग इलेवन में जगह नहीं
पुर्तगाल के स्टार्टिंग इलेवन में लगातार दूसरे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जगह नहीं मिली। वह 50वें मिनट पर मैदान में उतरे। 90वें मिनट में उनके पास गोल करने का मौका था लेकिन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के पुरुष वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह उनका 196वां मुकाबला था। कुवैत के बदर अल-मुतावा ने भी इतने ही मैच खेले हैं।

रोनाल्डो के करियर पर दाग
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के करियर पर बड़ा दाग लग गया है। इंटरनेशनल पुरुष फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले रोनाल्डो का यह 5वां वर्ल्ड कप था। लेकिन वह एक बार भी खिताब नहीं जीत सके। वह फरवरी में 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अगला वर्ल्ड कप खेलने उनके लिए नामुकिन है।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...