21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यललन सिंह के बयान को कितना सीरियस लेंगे मोदी-शाह? JDU अध्यक्ष ने...

ललन सिंह के बयान को कितना सीरियस लेंगे मोदी-शाह? JDU अध्यक्ष ने कहा- 2024 में बिहार होगा BJP मुक्त

Published on

पटना

बिहार का राजनीतिक फलक इन दिनों 2024 के लोक सभा चुनावी मूड में आ गया है। अतिशयोक्ति भरे बयानों से नेता खुद, पार्टी और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में लगे हैं। वह भी तब जब सैद्धांतिक स्तर पर बनी कोई भी पार्टी समाप्त नहीं हो सकती। हां, हार जीत में अंतर हो सकता है। बहरहाल, जेडीयू के एक बड़े प्लेटफार्म से यह बात कही गई कि 2024 में देश बीजेपी विहीन हो जायेगा। इस बयान के आते आते ही राजनीत में जैसे भूचाल सा आ गया और बीजेपी की तरफ से इस खास समय में मनोवैज्ञानिक असर डालने के लिए नेताओं के बयानों की भरमार से पटा रहा।

BJP की प्रबल विरोधी बनने की दावेदारी
दरअसल, जेडीयू की सारी कोशिश इस बात की दावेदारी में है कि देश स्तर पर बीजेपी का सबसे ज्यादा विरोधी जेडीयू है। वह भी इसलिए कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा विपक्षी दल जेडीयू बनकर ही विपक्षी एकता की मुहिम को आगे बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए भी कि विपक्षी एकता में खासकर तृणमूल कांग्रेस बंगाल में, बीजू जनता दल ओडिशा में और दिल्ली में केजरीवाल सबसे बड़े विरोधी बन कर सामने अड़े हैं। उनका तर्क भी है कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी अभी होना है। यहां तक कि केसीआर भी राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। ऐसे में जेडीयू आपने बयानों में विपक्षी एकता की मुहीम को बचाए रखना चाहतीहै। जेडीयू नेतृत्व को पता है कि कांग्रेस के बिना एक फ्रंट नहीं बन सकता। यही वजह भी है कि सत्ता के विरुद्ध बने रहना इन बयानों का मतलब है। और आरजेडी के साथ आने पर यह भरोसा भी है कि कांग्रेस एक छतरी के नीचे आ सकती है। आरजेडी नेतृत्व भी चाहता है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करें ताकि बिहार का नेतृत्व तेजस्वी कर सकें।

व्यक्तित्ववाद की राजनीति का समय जो है
दरअसल, भारत में दलीय राजनीत के केंद्र में व्यक्तित्व रहा है। कांग्रेस की राजनीति में नेहरू, इंदिरा, राजीव और राहुल के बरक्स राजनीति हुई। बीजेपी के विस्तार को देखें तो यह उस नारे के साथ हुआ जब अबकी बारी अटल बिहारी। और अब नरेंद्र मोदी का काल। तो यह तय है कि बीजेपी न खत्म होगी और जब तक नीतीश कुमार हैं जेडीयू नहीं खत्म होगी। सीटों का अंतर हो सकता है।

क्या कहती है बीजेपी?
बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल कहते हैं जो पार्टी अपने दम पर कभी चुनाव नहीं लड़ी। जो दल उपचुनाव में हार रहा है वह दल कहता है कि बीजेपी देश मुक्त हो जायेगा। दरअसल, जेडीयू की सपने देखने की नियति हो गई है। वह भी यह जानते हैं कि उनकी जमीन निरंतर खिसक रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा कहते हैं कि भारत तो कभी बीजेपी मुक्त नहीं होगा, लेकिन जेडीयू से बिहार को जल्द मुक्ति मिल जाएगी। बीजेपी परिवार की पार्टी नहीं है। बीजेपी एक संगठन है। बीजेपी एक संस्थान है। बीजेपी एक सोच है। बीजेपी एक सिद्धांत है। बीजेपी एक संस्कृति है और इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है। बिहार बहुत जल्द जेडीयू मुक्त होगा।

क्यों होगा 2024 में देश बीजेपी मुक्त?
दरअसल, बीजेपी मुक्त देश की बात जेडीयू के खुला अधिवेशन में तब उठी जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश बीजेपी मुक्त हो जाएगा। इस दावे की पुष्टि में ललन सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चाहे बिहार हो या अन्य राज्य हर जगह अगले चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। बिहार में 40 में से 40 लोकसभा की सीटें हमारे पक्ष में आएंगी। उनका दावा महागठबंधन को लेकर रहा कि 7 दलों के एकजुट होने से बीजेपी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। भले उनके 303 सांसद हैं, लेकिन जब 2024 के चुनाव होंगे तब यह पूरी तरह से तय है कि उनकी सीटें कम होंगी। ऐसे में उनकी सीटें घटेंगी और विपक्ष की बढ़ेगी। और इस स्थिति में उन्हें पटखनी देना बड़ी बात नहीं है।बहरहाल , नीतीश कुमार अपनी अंतिम पाली में राष्ट्रीय फलक पर छाना चाहते हैं। इस लिहाजन एक बड़ा फलक दिखाना उनकी जरूरत बन गई है । तभी विपक्षी एकता की मुहिम भी रहेगी और उनकी राजनीति भी।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...