21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यगुजरात के मुद्दे को राजस्थान लाईं दिव्या मदेरणा, राहुल की भारत जोड़ो...

गुजरात के मुद्दे को राजस्थान लाईं दिव्या मदेरणा, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच बिलकिस एंगल समझिए

Published on

जयपुर

राहुल गांधी की यात्रा के बीच सुर्खियां बटोर रही कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिव्या ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा कि देश में कांग्रेसी ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को राजनीति में प्रतिनिधित्व देती है और उनको आगे बढ़ाते हैं। ताकि ठेठ ग्रामीण परिवेश तक आमजन और महिलाओं की वेदनाओं को सुना जा सके और उनका निस्तारण किया जा सके। सवाई माधोपुर में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को फ्रंट लीडरशिप का मौका देती है।

राहुल गांधी ने महिलाओं को फ्रंट लीडरशिप का हिस्सा बनाया
दिव्या मदेरणा कि कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक जन आंदोलन बन चुकी है। इसे ऐतिहासिक समर्थन पूरे हिंदुस्तान में मिल रहा है। दक्षिण के बाद जब हिंदी पट्टी में यात्रा पहुंची है, तो ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ रही है। राहुल जी ने आधी आबादी के लिए हर स्टेट के अंदर 1 दिन महिलाओं के लिए तय किया है। राहुल जी ने महिलाओं को फ्रंट लीडरशिप का हिस्सा बनाया है।

भारत जोड़ो यात्रा एक नई उमंग और नई उम्मीद है
दिव्या मदेरणा ने कहा कि राहुल गांधी जी की यही भारत जोड़ो यात्रा एक नई उम्मीद और नई उम्मीद है। राहुल गांधी चाहते हैं कि महिलाओं के हाथ में कलम हो, जिससे वे निर्णय ले सकें। महिलाएं सिर्फ री-प्रजेंटेशन ही नहीं, बल्कि आगे की लीडरशिप को डवलप करने का जरिया भी हैं। यह राहुल गांधी जी की एक बहुत गहरी सोच है कि युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। राजस्थान तीसरा राज्य है जहां भारत जोड़ो यात्रा में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर 1 दिन तय कर रखा है।

बिलकिस केस पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया
दिव्या मदेरणा ने कहा कि अभी हाल ही में बिलकिस केस को ही देख लिया जाए। इस पूरे मामले पर भाजपा बिल्कुल चुप रही। महिलाओं के इस बड़े मुद्दे पर कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई थी। इससे यह जाहिर होता है कि कांग्रेस महिलाओं के मुद्दों को लेकर बहुत गंभीर है। देश में ऐसे कई उदाहरण है जहां महिलाओं पर अत्याचार होने पर कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है।

जानिए क्या है बिलकिस बानो केस
साल 2002 में हुए गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद के पास रनधिकपुर गांव में एक भीड़ ने पांच महीने की गर्भवती बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। उनकी तीन साल की बेटी सालेहा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गैंगरेप और मर्डर के इस केस में 11 दोषियों की क्षमा याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट वर्तमान में सुनवाई करने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से दोषियों की सजा में छूट दिए जाने के बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट में फिर से इस पर सुनवाई करेगा।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...