10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के जीएम राकेश सिंह का तबादला नोयडा, मिनोचा बने झांसी के...

भेल के जीएम राकेश सिंह का तबादला नोयडा, मिनोचा बने झांसी के जीएम हेड

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने एक बड़ा फेरबदल करते हुये भेल भोपाल कॉडर के टीबीजी नोयडा में पदस्थ विपिन मिनोचा को झांसी यूनिट का जीएम हेड बनाया है । वहीं भेल भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक एमएम का तबादला टीबीजी नोयडा किया गया है । वहीं हैदराबाद के एक जीएम गौरी शंकर को एचपीवीपी,विजाग यूनिट में जीएम ऑप्रेशन बनाकर भेजा गया है । यह आदेश दिल्ली कॉरपोरेट ने मंगलवार को जारी कर दिये हैं । श्री मिनोचा भोपाल के कार्यपालक निदेशक विनय निगम को रिपोर्ट करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि उन्हें अप्रैल 2023 में भेल झांसी यूनिट का मुखिया बनाया जा सकता है । वह भोपाल कॉडर के अनुभवी अफसर हैं । अगले आखिरी तीमाही में उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये दिल्ली कॉरपोरेट ने यह कदम उठाया है । इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि भोपाल यूनिट के मुखिया के पास झांसी यूनिट का अतिरिक्त चार्ज होने के कारण उन पर काम का दबाव ज्यादा हो गया था ।

इधर भोपाल के एक जीएम श्री सोनवाने का तबादला रूद्रपुर यूनिट में होने के बाद यह कयास लगाये जा रहे है कि उनकी जगह महाप्रबंधक प्रदीप उपाध्याय या संजय गोयल को भेल भोपाल यूनिट में भेजा जा सकता है । खबर है कि इस यूनिट में कुछ और महाप्रबंधक दिल्ली कॉरपोरेट जल्द भेज सकता है ताकि टारगेट को आखरी तीमाही में और बढ़ाया जा सके ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...