9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़अब भोजपाल मेले में श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा का भव्य...

अब भोजपाल मेले में श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा का भव्य आयोजन

Published on

भोपाल

भोजपाल मेले में अब श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा और भगवान श्रीराम की कथा का भव्य आयोजन होगा । भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला समिति की माने तो 15 से 21 जनवरी तक होने वाली श्रीमद़् भागवत कथा और 23 से 31 जनवरी तक होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियों और समितियों के गठन को लेकर मेला परिसर में बैठक आयोजित की गई । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व महापौर व मेला संरक्षक आलोक शर्मा, विशिष्ट अतिथि मेला संयोजक विकास वीरानी, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम और उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी थेे।

प्रदेश में पहली बार एक ही मंच पर लगातार दो बड़े संतों की कथाएं आयोजित की जा रही हैं। 15 जनवरी से युवाओं की आइकॉन, मोटिवेशनल स्पीकर और भागवताचार्य जया किशोरी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की जाएगी। वहीं 23 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय संत रामभद्धाचार्य महाराज द्वारा भगवान श्रीराम की कथा की जाएगी। मुख्य अतिथि आलोक शर्मा ने बैठक में शामिल लोगों को भोपाल, राजभोज और रानी कमलापति का इतिहास बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

शर्मा ने कलश यात्रा की जानाकारी देते हुए बताया कि जम्बूरी मैदान से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 2100 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा चल समारोह में शामिल होंगे। मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि भागवत कथा और श्रीराम कथा की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया जाएगा।

यह शुरुआती बैठक थी, आने वाले दिनों में और बैठकें कर इसके लिए पूरी जमावट की जाएगी। मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होंगे। कलश यात्रा में 21 घोड़े, 21 ऊंट, पांच बग्गी, 50 ढोल, 500 भगवा झंडे, 10 डीजे, 5 बैंड, पांच नाचने वाले घोड़ों के साथ ही पूरे रास्ते भर भगवा पेपर शॉट चलेंगे। इस दौरान कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...