झांसी
ट्रांसफार्मर प्लांट बीएचईएल झांसी में सोमवार को बीएचईएल दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे द्वारा बीएचईएल ध्वजारोहण किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को को बीएचईएल प्रतिज्ञा दिलाई ।
महाप्रबंधक प्रविश वाष्णेय द्वारा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कर्मचारियों के नाम सन्देश तथा महाप्रबंधक पॉली एनसी द्वारा कार्यपालक निदेशक का सन्देश सभी उपस्थित कर्मचारियो के समक्ष वाचन किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल , वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे । आभार ज्ञापन वरि. उपमहाप्रबंधक कुलदीप कुमार चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन विकास भट्ट , प्रबंधक द्वारा किया गया ।
