9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने कई नए क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाई-ईडी विनय निगम

बीएचईएल ने कई नए क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाई-ईडी विनय निगम

Published on

– धूमधाम से मनाया बीएचईएल दिवस

भोपाल

भोपाल में 48वे बीएचईएल दिवस का आयोजन विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया । गौरतलब है जनवरी 1974 को बीएचईएल, एचई (आई) एल से अपने वर्तमान स्वरूप से आया था । कार्यक्रम का शुभारंभ बीएचईएल ध्वाजारोहण एवं बीएचईएल गान से हुआ । इस अवसर परबीएचईएल, भोपाल के सभी महाप्रबंधकगण, डीआरओ, ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिगण के साथ साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

इस अवसर पर श्री निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल के द्वारा बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल के संदेश का वाचन किया गया । इसके उपरांत उन्होंने कारखाने के सभी अनेक्सियों एवं ब्लॉकों में जाकर कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई दी । श्री निगम ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को नव वर्ष एवं बीएचईएल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बीएचईएल ने कई नए क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बनाई है । थर्मल के क्षेत्र में कई आदेश मिलने के साथ-साथ परिवहन, न्यूक्लियर पॉवर और अन्य क्षेत्रों से भी काफी सकारात्मक उम्मीदें हैं ।

उन्होंने कहा कि रेलवे से लोको तथा ट्रेक्शन मोटर के क्षेत्र में भी काफी व्यापारिक संभावनाएं हैं । उन्होंने जकॉर्ता में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में बीएचईएल, भोपाल के न्यू टीआरएम ब्लॉक में कार्यरत क्वालिटी सर्किल टीम 677 ने गोल्ड अवार्ड प्राप्त करने पर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने सभी से आहवान किया कि हम इस वित्त वर्ष के अंतिम तिमाही में प्रवेश कर चुके हैं और एक-एक पल हमारे लिए बेशकीमती है । हम सभी को एकजुट होकर इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित टर्नओवर प्राप्त करना है ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...