9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल से लगी रजत नगर रहवासी कल्याण समिति की अच्छी पहल

भेल से लगी रजत नगर रहवासी कल्याण समिति की अच्छी पहल

Published on

-10 किलोवाट के दो सोलर प्लांट लगवाए

भोपाल

भेल से लगी रजत नगर कॉलोनी में रहवासी समिति ने अच्छी पहल की है। यहां हर माह पानी-बिजली के 40 हजार रूपये से ज्यादा का बिल लोगों को भरना पड़ रहा था। हर माह भारी-भरकम राशि रहवासी समिति के माध्यम से भरना पड़ती थी। इसे देखते हुए कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाने का प्लॉन बनाया गया। समिति, रहवासी, जनप्रतिनिधियों से सहयोग से हाल ही में करीब 12 लाख रूपए की लागत से दो सौलर प्लांट लगवाए गए हैं। इनके लगने से अब हर माह बिजली का खर्च 15 हजार से भी कम का रह गया है।

कॉलोनी में सोलर प्लांट की क्षमता 10 किलोवाट का है। इससे बनने वाली बिजली से दिन के समय पानी सप्लाई होगा और रात के समय सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। इस प्लांट का शुभारंभ विधायक कृष्णा गौर कर चुकी है। इससे जो राशि बचेगी उसे कॉलोनी के विकास में खर्च किया जायेगा । रहवासी समिति के जिम्मेदारों का कहना है कि हर माह जो राशि बचेगी उसे कॉलोनी के विकास में खर्च किया जाएगा। साथ हर तीन माह में सर्विसिंग होगी। इस पैनल की 25 साल गारंटी होना बताई जा रही हैं।
—————————————————–
भोजपाल महोत्सव समिति का कथा महोत्सव
भोपाल। भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । समिति के अध्यक्ष सुनिल यादव ने बताया कि बुधवार को भेल के दशहरा मैदान पर सुबह 11.30 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कथा को सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री जया किशोरी श्रीमद् भागवत कथा 15 से 21 जनवरी तक होगी । वहीं जगतगुरू रामभद्राचार्य श्रीराम कथा 23 से 31 जनवरी जन मानस को सुनायेंगे । श्री यादव ने भक्तगणों से अपील की है कि वह इस कथा का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर लाभ उठायें ।
—————————————————-
दशहरा मैदान में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा
भोपाल।भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी स्थिति दशहरा खेल मैदान पर संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है । कथा में कथा वाचक पंडित गुरु साहब शर्मा ने भगवान भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती, कार्तिक, गणेश की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि हमें शिवालय में क्यों पूजन करना चाहिए इसकी जानकारी दी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से की जा रही है। कथा का आयोजन श्रीराम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा पंडाल में रोजाना पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और शिव अभिषेक किया जा रहा है। इसमें रामेश्वरम, पशुपतिनाथ, महाकाल, नर्मदापुरम से लाए हुए रुद्राक्षों का नित्य अभिषेक किया जा रहा है। कथा विराम के बाद रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...