भोपाल
बरखेड़ा पठानी स्थित दशहरा खेल मैदान पर संगीतमय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में कथा वाचक पं. गुरु साहब शर्मा ने भगवान कृष्ण द्वारा तपस्या करके भगवान भोलेनाथ से वरदान प्राप्त करने और बारह ज्योर्तिलिंगों की महिमा की कथा सुनाई। इस दौरान राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती की झांकी दिखाई गई। कथा के दौरान भागवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ नंदी पर सवार होकर कथा मंडप में पहुंचीं। इस दौराना श्रद्धालुओं द्वारा हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। शनिवार को दोपहर 1 बजे से कथा की शुरुआत होगी। दोपहर बाद तीन बजे से कथा वाचक पंडित शर्मा द्वारा रूद्धाक्ष का वितरण किया जाएगा।
शुक्रवार को कथा सुनने विहिप के डॉ. सुरेंद्र सिंह, भोजपाल महोत्सव मेला समिति अध्यक्ष सुनील यादव, महातंत्री हरीश कुमार राम, कांग्रेस नेता रवींद्र साहू, केश कुमार, विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित बड़ी संख्या में आसपास क्षत्रों के श्रद्धालु पहुंचे। कथा पंडाल में सुबह 10 बजे से पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रामेश्वरम, पशुपतिनाथ, महाकाल, नर्मदापुरम से लाए हुए रूद्राक्षों का नित्य अभिषेक पूजन किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर तीन बजे से इन रूद्धाक्षों का वितरण किया जाएगा।
——————————————
भेल अग्रवाल समाज करेगा बुजुर्गों का सम्मान
भोपाल। भेल अग्रवाल समाज का मिलन समारोह 8 जनवरी को धन्वन्तरि पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा । भेल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष आरके गुप्ता एवं महासचिव सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो का सम्मान किया जायेगा । इस अवसर पर भेल अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा ।
——————————————
अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ और भंडारा
भोपाल। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा 7-8 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ किया जाएगा। इसके लिए संगठन द्वारा शुक्रवार को बैठक रखी गई। आयोजक अतुल अंजान ने बताया कि मां भवानी मंदिर प्रांगण सेक्टर-3 बीडीए कॉलोनी अमरावद खुर्द अवधपुरी क्षेत्र में भजन संध्या के साथ श्री दुर्गा चालीसा पाठ और भंडारा किया जाएगा। इसमें भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू होकर 8 जनवरी को समापन किया जाएगा। अंजान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अवधपुरी क्षेत्र के लोग नशा मुक्त हों, मांसाहार मुक्त हों, चरित्रवान जीवन जीते हुए मां दुर्गा की साधना से जुड़ें और समाज में धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा और समाज सेवा के लिए धर्म योद्धा तैयार हों
——————————————
चुनरी यात्रा आज
भोपाल। चलो बुलावा आया है मां कंकाली ने बुलाया है विशाल चुनरी यात्रा 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार प्रात: 9.00 शांति सरोवर स्कूल के पास सोनागिरी सतनामी नगर हनुमान मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर मां कंकाली धाम पर समापन होगी ।
