भोपाल
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिव नगर फेस-3 अनंत नगर भानपुर में 16 से 22 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जायेगी । आयोजक प्रहलाद सिंह राजपूत ने बताया कि कथा के पहले दिन 16 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी । इसमें गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी । यह यात्रा शिव नगर स्थित माता मंदिर से रवाना होगी । मथुरा के कथा वाचक श्री बद्री प्रसाद शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। 22 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी का कार्यक्रम होगा।
——————————————————-
आनंद नगर से 501 मीटर चुनरी माता को अर्पित करने रवाना होगी नर्मदा यात्रा
भोपाल । मकर संक्रान्ति पर समाजसेवी विपिन चौकसे मित्र मंडल द्वारा नर्मदा यात्रा के लिये निशुल्क धर्म यात्रा माँ नर्मदा मैया के बान्द्राभान बाई राम माता घाट रविवार को सुबह 8.00 बजे रायसेन रोड आनंद नगर से होशंगाबाद माता नर्मदा मैया जी की पूजा अर्चना एवं आरती कर 501 मीटर चुनरी माता को अर्पित करने रवाना होगी। समाजसेवी विपिन चौकसे ने सभी भक्तों से अपील की है कि इस पुण्य धार्मिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या मेें शामिल हों।
