-आईपीएस स्पेशल डीजी पुरूषोत्तम शर्मा की आदर्श पैनल भी आजमा रही है भाग्य
भोपाल
हर पांच साल में भेल के अफसरों की सबसे पॉश कालोनी अलकापुरी हाउसिंग सोसायटी के चुनाव हर पांच साल में होते है लेकिन कोरोना काल के चलते यह चुनाव सात साल बाद 16 जनवरी 2023 को होंगे। इस बार शर्मा-शुक्ला पैनल आमने-सामने दिखाई दे रहे है । मजेदार बात यह है कि मध्यप्रदेश कॉडर के आईपीएस स्पेशल डीजी पुरूषोत्तम शर्मा भी आदर्श पैनल बना कर अपना भाग्य आजमा रहे है। उन्होंने अपनी पैनल से दमदार 11 उम्मींदवारों को मैदान में उतारा है वहीं बीके शुक्ला ने भी सात उम्मींदवारों के साथ आदर्श पैनल को चुनौती दे डाली लेकिन वह पूरे 11 उम्मींदवारों को मैदान में नहीं उतार सके उनकी पैनल में चार महिला उम्मींदवार भी भाग्य आजमा रही है। दोनों ही पैलन ने अलकापुरी के विकास के नाम पर प्रचार-प्रसार कर घर-घर जाकर वोट मांगे हैं ।
बड़ी बात यह है कि पीछले सात सालों से 293 के बंगलों में रहने वाले रहवासी लीज के मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं यही कारण है कि इस चुनाव में यह मुद्दा प्रत्याशियों की हार-जीत को तय करेगा । वर्ष 2014 से लीज रिन्यू का मामल अटका हुआ है इसके चलते यहां के रहवासी न तो लोन ले पा रहे है न ही अपनी प्रापर्टी को विक्रय कर पा रहे हैं । ऐसे में यह मुद्दा इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा ।
यूं भी देखा जाये तो इस पॉश कालोनी में भेल के अफसर और अन्य बीच मतदान का रेसो बराबर का है इसलिये ऊंट की करवट बैठेगा यह कहा जा नहीं सकता । जानकारों की माने तो स्पेशल डीजी श्री शर्मा के मैदान में उतरने से काफी हद तक यह भरोसा किया जा रहा है कि वह लीज का मामला बड़े पद पर बैठे होने के कारण राज्य सरकार से सुलझा लेंगे इसलिये उनकी पैनल में कुछ दम जरूर दिखाई दे रहा है उनके साथ भेल के पूर्व ईडी एसआर प्रसाद के अलावा ओपी अरोड़ा,कुलवंत पुरी,अनीश पाल सिंह,निर्मला पारेख,सोलोमन,सुभाष पारे ,एचएस भदौरिया,सीबी मैशराम,विजय तारण दिखाई दे रहे है।
वहीं बीके शुक्ला की पैनल में अशोक लालवानी,आरके यादव,वीनू अग्रवाल,प्रमोद बंसल,आशा पाठक,आशिमा मुखर्जी चुनौती देने सामने खड़े है। 293 मतदाताओं 60 महिलायें भी मतदान में भाग ले रही हैं । अब देखना यह है कि इस चुनाव में सोमवार को मतदान और परिणाम के बाद कौन बाजी मारता है या फिर मिली-जुली सरकार बनेगी । दो दिनों से दोनों पैनल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं।
आज मतदान के बाद परिणाम भी
16 जनवरी 2023 को सोसायटी के चुनाव के लिये मतदान सामुदायिक भवन में होंगे । सुबह 11 से लेकर 3 बजे तक मतदाता मत डाल सकेंगे । मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी इसके बाद देर रात तक चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी । इसके रिटर्निंग अफसर विलीन खटावकर को बनाया है । आरोप-प्रत्यारोपों के दौर भले ही चलते रहे लेकिन पॉश कालोनी के पॉश मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सही करेंगे क्योंकि सभी या तो भेल से जुड़े है या फिर प्रदेश सरकार के आला अफसर हैं । कहा जा रहा है कि इस चुनाव के लिये पुलिस बल भी मांगा गया है ।
