भोपाल
संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिव नगर फेस-3 अनंत नगर भानपुर में 16 से 22 जनवरी तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे शुरू हो गई है । सोमवार को कलश यात्रा में भाजपा के वरिष्ट नेता सतीश विश्वकर्मा शामिल हुये । यह यात्रा शिव नगर स्थित माता मंदिर से होती हुई कथा स्थल पहुंची ।
आयोजक प्रहलाद सिंह राजपूत ने बताया कि पहले दिन मथुरा के कथा वाचक श्री बद्री प्रसाद शास्त्री कथा का वाचन किया। कथा में 22 जनवरी को पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी का कार्यक्रम होगा। कलश यात्रा में राजू राठौर,जालम सिंह,प्रहलाद सिंह,महेन्द्र सिंह सोलंकी, भंवर सिंह,नथन सिंह सेंगर,संजय सिंह,प्रदीप सिंह,हिन्दु सिंह,देवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
