12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़अयोध्या नगर में लीज रेंट निर्धारण के मामले में आवंटी परेशान

अयोध्या नगर में लीज रेंट निर्धारण के मामले में आवंटी परेशान

Published on

भोपाल

हाउसिंग बोर्ड डिवीजन 5 अयोध्या एवं सर्किल 2 अयोध्या नगर के उपायुक्त एवं डिवीजन-5 के कार्यपालन यंत्री द्वारा जानबूझकर आबंटी जनों को परेशान किया जा रहा है । अयोध्या नगर के निवासियों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुये मांग की है कि लीज रेंट निर्धारण पूर्व की भांति नॉमिनल दर से निर्धारित किया जाए या एक मुश्त 500/ रुपये या 1000/-रुपये वार्षिक फिक्स की जावे क्योंकि लीजरेंट सरकार द्वारा बहुत ही कम अर्थात नॉमिनल लीजरेंट भारित की जाती है जबकि हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा आम आदमी को जानबूझकर जनता से दस गुनी ज्यादा बसूली की जा रही है यह सरकार के आदेशों का भी उल्लंघन है यह सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के सभी कार्यालयों में धांधली हो रही है जो आमजनों से बेहिसाब अत्यधिक लीजरेंट बसूला जा रहा है एक तरफ मण्डल को सरकार बहुत ही कम दर पर जमीन देती है उस पर भी मण्डल जनता से प्रतिवर्ग फीट की राशि पहले ही ले लेता है उस पर भूखण्ड की कुल कीमत का 0 .55 प्रतिशत लीजरेंट ,रख-रखाव शुल्क वेटर लोकेशन चार्ज,कार्नर चार्ज जो पहले ही ज्यादा होता है फिर उस पर मनमर्जी से कुछ ज्यादा ही लीजरेंट की एकमुश्त बसूली की जाती है जिससे आमजनों पर अत्यधिक बोझ बढ़ जाता है। अयोध्या नगर के निवासी आरकेएस रघुवंशी, एमएल यादव, रामनारायण यादव आदि ने मांग की है कि सरकार इस मामले पर जल्द ध्यान दें।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...