-अब शहर के सरकारी अस्पतालों में चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा मरीजों को
भोपाल
पिछले चार दशक से गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक अदद बड़े सरकारी अस्पताल की बांट जोह रहा था। यह सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है । पांच लाख से ज्यादा की आबादी के लिये यह खुशी की खबर है । हथाई खेड़ा रोड कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में 100 बिस्तरों के अस्पताल के लिये भवन निर्माण काम शुरू हो गया है । संभवत: यह अस्पताल इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगा । हालांकि इसका लाभ पूरी आबादी को मिलता है या नहीं यह अलग बात है लेकिन आसपास की आबादी को पूरा लाभ मिलेगा ।
खास बात यह है कि इस अस्पताल के बनने से शहर के हमीदिया, जेपी, सुल्तानिया अस्पताल व अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर से यहां के लोगों को निजात मिल जायेगी । साथ ही अन्य सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों पर भी मरीजों के इलाज का बोझ कम हो जायेगा।
कोकता में मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा भवन का निर्माण किया जा रहा है। बीते चार दशक से भेल क्षेत्र में एक बड़े सरकारी अस्पताल की जरूरत महसूस की जा रही थी। आसपास ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी हमीदिया, सुल्तानिया, जेपी अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों तक इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचना मुश्किल बना हुआ था। इस कमी के कारण निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में महंगा इलाज करा कर मरीज लुटने को मजबूर थे। अब जल्द ही लोगों को इलाज की बड़ी सुविधा मिल जाएगी।
कोकता के अस्पताल में मिलेंगी यह सुविधायें
एंट्रेंस, कॉरीडोर, ओपीडी, वेटिंग लांज, एक्स-रे रूम, एक्स-रे रूम, केजुएल्टी, सिटी स्कैन रूम, प्लास्टर रूम, पंजीयन कक्ष, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन रूम, ड्राई स्टोर, लांड्री, किचन, लिफ्ट, सैंपल कलेक्शन रूम, इमरजेंसी ब्लॉक, जनरल वार्ड, प्री-लेबर वार्ड, पोस्ट लेबर वार्ड, डॉक्टर ड्यूटी रूम, नर्स ड्यूटी रूम। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम, जनरल वार्ड, आईसीयू, रिकवरी रूम, पोस्ट ऑपरेशन मेल वार्ड, पोस्ट ऑपरेशन फीमेल वार्ड, नर्स ड्यूटी रूम, ट्रीटमेंट रूम, ओपीडी, ओपीडी ईएनटी, ओपीडी आयुष, सीएमओ रूम, बीएमओ रूम, ब्लड स्टोरेज, आशा रेस्ट रूम, पैथालॉजी। सेकंड फ्लोर पर यह सुविधाएं पेडियेक्ट्रिक वार्ड, एनबीएसयू, एमआरडी, आईसीयू, नर्स रूम, ट्रीटमेंट रूम, जनरल वार्ड।
