भोपाल
भेल टाउनशिप में लगातार जल प्रदाय में कमी,जजर सड़कें और सीवेज की समस्याओं को लेकर बीएमएस यूनियन ने गुरूवार को नगर प्रशासन विभाग पर जोरदार प्रदर्शन किया । यहीं नहीं यूनियन के कार्यकताओं ने विभाग के प्रवेश द्वार पर मटके भी फोड़े । प्रदर्शन में शामिल यूनियन के वरिष्ठ नेता कमलेश नागपुरे ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं की और ध्यान नहीं दे रहा है यदि एक माह के भीतर उनकी समस्याओं को हल नहीं किया गया तो यूनियन बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे । साथ ही ईडी बंगले का घेराव भी किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
