– आज कलश यात्रा में पहुंचेंगी विधायक कृष्णा गौर
भोपाल
भेल के भवानी धाम स्थित फेस-2 नरेला शंकरी में संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन होगा । नौ दिवसीय देवी भागवत महापुराण शब्द ब्रह्म के उपासक,सनातन धर्म संस्कृति के प्रचारक-प्रसारक काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज कथा का वाचन करेंगे । शनिवार को विशाल कलश यात्रा 21 जनवरी को प्रात: 10 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर नरेला शंकरी से कलश यात्रा निकाली जायेगी । इसमें गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर शामिल होंगी। कलश यात्रा खेड़ापति हनुमान मंदिर से होती हुई भवानी धाम फेस-2 पार्क में पहुंचेगी ।
यह कथा भवानी धाम फेस-2 के पार्क मेें गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर 22 से 30 जनवरी 2023 तक दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी । कथा के संयोजक तपन दुबे ने सभी भक्तों से अपील की है कि भवानी धाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो । गौरलतबल है कि गुप्त नवरात्रि में होने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा का अपना अलग ही महत्व है ।
नौ दिनों तक चलने वाली इस कथा में श्री स्कन्द पुराणान्तरगत श्री देवी भागवत महात्म्य वर्णन, महाकाली, महालक्ष्मी, महासस्वती की महिमा का वर्णन प्रहलाद जी का नर-नारायण से युध का वर्णन,शुम्भ-निशुम्भ,रक्तबीज आदि का संहार,धृतराष्ट्र के जन्म की कथा नारद-दमयन्ती की कथा,विश्वामित्र द्वारा राजा हरिश्चन्द्र से घर ग्रहण करना,गंगा के विष्णु पत्नी होने का वर्णन,नरक वर्णन,भ्रामरी अवतार व रूद्राक्ष की उत्पत्ति आदि के विषय पर विस्तार से बताया जायेगा।
