15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महोत्सव भवानी धाम

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण महोत्सव भवानी धाम

Published on

– डीजे की धुन पर निकली कलश यात्रा,जमकर नाचे भक्त विधायक हुई यात्रा में शामिल

भोपाल ।

इन्द्रपुरी-नरेला शंकरी फोर लेन स्थित भवानी धाम फेस-2 में 22 जनवरी से शुरू होने वाली संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण प्रवचन महोत्सव के पूर्व शनिवार को नरेला शंकरी स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी पं. गिरीश शर्मा ने मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा शुरू की । यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष डीजे की धुम पर नाचते-गाते नरेला जोड़ से होते हुये भवानी धाम फेस-2 के पार्क कथा स्थल तक पहुंचे ।

यात्रा में काशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी महाराज रथ में सवार दिखाई दे रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का पुष्पों से भव्य स्वागत किया। वहीं भगवान भोलेनाथ के भक्त धार्मिक गीतों के साथ यात्रा में नृत्य करते नजर आये महिलाओं ने इस आयोजन में जमकर भाग लिया। यात्रा का समापन भवानी धाम के पार्क में किया गया । यहां आचार्य श्री ने उपस्थित जन समुदाय से आहवान किया कि सभी भक्त 22 जनवरी 2023 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली श्रीमद् देवी भागवत कथा का लाभ उठायें । यह नौ दिवसीय कथा 30 जनवरी तक चलेगी इसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

कलश यात्रा में श्रीमती कृष्णा गौर और पं. गिरीश शर्मा के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश विश्वकर्मा,रविन्द्र साहू,दीप्ती सिंह,दीनदयाल राजपूत,पार्षद जीत राजपूत,पूर्व पार्षद अशोक शर्मा,बलवंत सिंह राजपूत,भीकम सिंह बघेल,श्याम बघेल,अशोक करनानी,वीरेन्द्र त्रिपाठी,प्रतीक पाराशर,पं. छोटू ,गणेश रामनारायण,आशीष श्रीवास्तव,अमृतलाल गुप्ता,संतोष सिंह,जसवंत सिंह,नीरज नाग,पुष्पराज सिंह,अजीत तिवारी,आकाश राजपूत,सुरजीत राजपूत,अमित शर्मा,धमेन्द्र राजपूत,रितेश बघेल,वीरेंन्द्र पवार आदि शामिल थे।

नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा : इन्द्रपुरी,नरेला फोरलेन पर स्थित भवानी धाम फेस-2 नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण महोत्सव 22 से 30 जनवरी दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक धर्म की गंगा बहेगी । कांशी के आचार्य श्री ब्रजेन्द्र व्यास जी कथा के प्रवचन का लाभ उठायें ।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...