भोपाल
शिव नगर अनंत नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस में पं. बद्री प्रसाद शास्त्री जी द्वारा गोवर्धन लीला भजन से गिरिराज जी के भजन से प्रस्तुति कर नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं को मंत्र मुग्ध करते हुए आकर्षक झांकी के साथ गोवर्धन लीला के विषय पर वर्णन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तालियों की गूंज से शिवनगर को शिवमय बना दिया । आयोजक प्रहलाद सिंह राजपूत एवं नथन सिंह सेंगर मुख्य जजमान ने बताया भागवत कथा के षष्टम दिवस में रुकमणी विवाह की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी और सप्तम दिवस में महाप्रसाद वितरण कर गुरुदेव की विदाई की जाए ।
