भोपाल
अलकापुरी को ऑपरेटिव सोसाइटी के चुनाव बाद आदर्श पैनल के नेतृत्व के लिये संचालक मंडल द्वारा पुरूषोत्तम शर्मा डीजी को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डा. ओपी अरोड़ा ( सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी,भेल ) एंव प्रसिद्ध खेल प्रमोटर एंव समाज सेवी कुलवंत सिंह पुरी को चुना गया । गौरतलबल है कि इस चुनाव में आदर्श पैनल के 11 में से 10 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी जिसमें पुरुषोत्तम शर्मा डीजी , डॉ. ओपी अरोड़ा , एसआर प्रसाद , कुलवंत सिंह पुरी , सुभाष पारे , विजय तारण , अमिताभ मन्या , सीबी मेशराम एंव महिला वर्ग में निर्मला पारख एंव श्रीमती सोलोमन विजयी रहे थे ।
