9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यआखिर बृजभूषण सिंह के खिलाफ क्‍यों कुछ नहीं कर रही केंद्र सरकार...

आखिर बृजभूषण सिंह के खिलाफ क्‍यों कुछ नहीं कर रही केंद्र सरकार औरबीजेपी, जानिए 5 बड़ी वजहें

Published on

लखनऊ

भारतीय कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। महिला कुश्‍ती पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्‍ली पुलिस उन पर एफआईआर दर्ज करने जा रही है। भारत के सॉलिसिटर जनरल ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। बृजभूषण सिंह के खिलाफ विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक जैसे पहलवान जंतर-मंतर पर 6 दिनों से प्रदर्शन पर बैठे हैं। इन्‍हीं पहलवानों ने बृजभूषण शरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है। कपिल सिब्‍बल इन पहलवानों के वकील हैं।

यह मुद्दा इस साल जनवरी से उठा था, तब भी पहलवान धरने पर बैठे थे। इससे पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके उन्‍होंने कुश्‍ती महासंघ के अध्‍यक्ष के खिलाफ सीधे-सीधे आरोप लगाए थे। पहलवानों के समर्थन में और भी आवाजें उठने लगीं तो सरकार ने जांच समिति गठित करके कार्रवाई का आश्‍वासन दिया। पहलवान शांत हो गए। तय समय से काफी देर के बाद जब जांच समिति की रिपोर्ट आई तो पहलवान उससे संतुष्‍ट नहीं दिखे। इसके बाद ये खिलाड़ी फिर से धरने पर बैठ गए हैं।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर केंद्र सरकार और bjp की ऐसी क्‍या मजबूरी है कि वह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जो लोग बृजभूषण शरण सिंह के राजनीतिक रसूख को समझते हैं वे जानते हैं कि इसके पीछे क्‍या मजबूरियां हो सकती हैं।

1. चार संसदीय सीटों पर है असर
बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज सीट से सांसद हैं। वह तीन अलग-अलग संसदीय सीटों से जीत चुके हैं। अब 2024 का लोकसभा चुनाव करीब है। बृजभूषण साल 1991, 1998, 1999 में गोंडा से जीते। इसके बाद साल 2004 में बलरामपुर (अब श्रावस्ती) से जीते। हालांकि, साल 2008 में न्यूक्लियर डील के वक्त बीजेपी छोड़कर सपा के पाले में गए और मनमोहन सिंह सरकार बचाने में भूमिका रही। पार्टी बदलने के बाद भी उनके जनसमर्थन में कमी नहीं आई, और 2009 में सपा में रहकर भी कैसरगंज सीट से जीते।

इसके बाद साल 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद वापस बीजेपी में लौटे। फिर 2014 और 2019 में बीजेपी से कैसरगंज सीट से जीत दर्ज की। यानी बृजभूषण शरण सिंह का कुल मिलाकर श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और कैसरगंज सीट पर सीधा असर है। बीजेपी के लिए 2024 के लोक सभा चुनाव में एक-सीट की बहुत अहमियत है। ऐसे में वह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई भी कदम उठाने में हिचक रही है।

2. सपा को टक्‍कर देने की तैयारी पर पड़ सकता है असर
2024 के चुनाव में बीजेपी उन सीटों को जीतने की तैयारी कर रही है, जहां सपा का दबदबा रहा है। जैसे- मैनपुरी, रामपुर, आजमगढ़, रायबरेली। ऐसे में अगर बृजभूषण सिंह पर कोई सख्त ऐक्शन होता है या पार्टी से बाहर होते हैं तो बीजेपी के लिए अवध क्षेत्र की कई सीटों पर मुश्किल आ सकती है। ऐसे में सपा को टक्‍कर देना तो दूर ये सीटें भी हाथ से निकल सकती हैं।

3. दागी तो हैं लेकिन दोषी नहीं
बृजभूषण सिंह का राम मंदिर आंदोलन से जुड़ाव रहा है। बाबरी विध्वंस मामले में वह आडवाणी, जोशी, कल्याण और उमा भारती समेत 40 आरोपियों में से थे। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। अभी बृजभूषण सिंह दागी तो हैं लेकिन किसी केस में दोषी नहीं हैं।

4. राम मंदिर आंदोलन से जुडे़ रहे हैं
राम मंदिर आंदोलन के दौरान आडवाणी की रथयात्रा में अयोध्या और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहे थे। 1991 में जब पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था तो उन पर 34 केस दर्ज थे। उस वक्त बीजेपी ने उन्हें गोंडा का रॉबिनहुड कहकर प्रचारित किया था।

5. विपक्ष दूसरे दागी नेताओं पर एक्‍शन की कर सकता है मांग
बृजभूषण शरण सिंह पर बीजेपी एक्शन लेती है तो उसके ऊपर राजनीति के अपराधीकरण को लेकर सवाल उठने लगेंगे। ऐसे में उन सांसदों पर भी विपक्ष आक्रामक होगा, जो दागी हैं और जिनके ऊपर छोटी या बड़ी अदालतों में केस चल रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में जीत कर संसद में आए सांसदों में से 233 पर अपराधिक मुकदमे हैं। बीजेपी के 303 सांसदों में से 116 सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं। ऐसे में फिर पार्टी को एक नए नैरेटिव का जवाब देना पड़ सकता है। इस समय आनंद मोहन सिंह का मुद्दा चर्चा में है ही।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...