11.7 C
London
Friday, February 27, 2026
Home32 हजार हिंदू महिलाओं को बनाया गया मुस्लिम... इस दावे से पलटे...

32 हजार हिंदू महिलाओं को बनाया गया मुस्लिम… इस दावे से पलटे ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स!

Published on

अदा शर्मा की मूवी ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इसको लेकर हंगामे के सुर अब तेज हो रहे हैं। और इसी बीच मंगलवार को फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक बड़ा बदलाव किया है। फिल्म का नया टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें इंट्रोडक्शन के टेक्स्ट में चेंजेस किए गए हैं। इससे पहले टेक्स्ट में लिखा था कि केरल से 32 हजार महिलाएं गुमशुदा हुई हैं। अब बदलाव के बाद इसे 32 हजार से तीन कर दिया गया है। ये औरतें ब्रेनवॉश के बाद इस्लाम कुबूल कर लेती हैं और बाद में उन्हें हकीकत पता चलती है। उन्हें आतंकी बनने के लिए मजबूर कर दिया जाता है।

जिस दिन The Kerala Story का टीजर सामने आया था, उसी दिन इसको लेकर बहस छिड़ गई थी। इस फिल्म को बैन करने की मांग होने लगी। विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि उनका रुख स्पष्ट है और आजादी की अभिव्यक्ति के नाम पर, वे किसी को भी अफवाहें फैलाने की इजाजत नहीं देंगे। इससे उचित तरीके से निपटा जाएगा और वे पहले ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए कह चुके हैं। केरल हाईकोर्ट के सामने एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें मूवी की स्क्रीनिंग को बैन करने की मांग की गई थी।

दावा साबित करने के लिए नकद ईनाम की घोषणा
कुछ संगठनों ने दावे को साबित करने के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की। मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य समिति ने फिल्म में लगाए गए ‘आरोपों’ को साबित करने वाले व्यक्ति के लिए 1 करोड़ रुपये का ईनाम देने की अनाउंसमेंट की। एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और हिंदू सेवा केंद्र के संस्थापक प्रतीश विश्वनाथ ने भी इसके विपरीत साबित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की पेशकश की कि केरल से कोई भी IS में शामिल होने के लिए सीरिया नहीं गया है।

‘द केरल स्टोरी’ की कहानी
इस मूवी को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि केरल में कॉलेज की चार स्टूडेंट्स कैसे इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बन जाती हैं। इसके क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं। फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धी इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणव मिश्रा और प्रणय पचौरी सहित कई स्टार्स हैं। ये 5 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Latest articles

दिल्ली शराब घोटाला केस: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी

Arvind Kejriwal और Manish Sisodia को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में बड़ी...

नियुक्ति की मांग को लेकर भोपाल की सड़कों पर उतरे वर्ग-2 के चयनित शिक्षक

भोपाल मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 के चयनित अभ्यर्थियों के सब्र का बांध अब टूट...

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...