21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्य'भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गुनहगार', बोले संजय राउत

‘भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गुनहगार’, बोले संजय राउत

Published on

मुंबई,

उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने बता दिया कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के गुनहगार हैं और उन्होंने बहुत बड़ा अपराध किया है. राउत ने कहा कि पूर्व राज्यपाल ने महाराष्ट्र के बालासाहेब की शिवसेना तोड़ने के लिए अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया है.

महाविकास अघाड़ी में कोई मनमुटाव नहीं
अजीत पवार को लेकर संजय राउत ने कहा, ‘सभी का डीएनए टेस्ट किया जाएगा, महाविकास आघाडी में छोटा भाई, बड़ा भाई इस तरीके का कोई भी मतभेद नहीं है. अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिम्मत देने के लिए इस तरीके की भूमिका लेनी पड़ती है. लोकसभा में हमारा आंकड़ा 19 रहेगा और यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है.’

बीएमसी चुनाव को लेकर राउत ने राज्य सरकार को चुनौती देते हुए कहा, ‘आप चुनाव से क्यों डर रहे हैं. मुंबई महानगर पालिका के चुनाव करने में आप देर क्यों कर रहे है यह बताइए ?’ राउत ने सरकार से सवाल करते हुए कहा, किरण रिजिजू जी का पद क्यों बदल दिया गया यह बताइए ? वरना आने वाले दिनों में इस पर में खुलासा करूंगा.

2 हजार के नोट पर कही ये बात
2000 रुपये के नोट को बंद किए जाने के फैसले पर राउत ने कहा, ‘देश की अर्थव्यवस्था के साथ इतिहास में इतना बड़ा खिलवाड़ कभी नहीं हुआ था. सामान्य नागरिक के पास 2000 का नोट नहीं है. पहले नोटबंदी के वक्त लगभग 4000 लोग बैंक के लाइन में खड़े थे और उनकी मृत्यु हो गई. यह मामला फंस गया हैं. इसमें लोगो को नौकरी चली गई है और प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि यदि नोटबंदी का फैसला फंस गया तो मुझे फांसी लगा दीजिए. आप अब प्रायश्चित कीजिए.’

शिंदे सरकार का नाम लिए बगैर, निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि जिनको 50-50 खोखा दिया गया है इनमें सब 2000 के नोट है और यह उन्हीं का नुकसान है. अब वे लोग मुख्यमंत्री के पास नोट बदलने की मांग कर रहे हैं.

 

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...