15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य'मैं नार्को के लिए तैयार हूं, विनेश और बजरंग का भी टेस्ट...

‘मैं नार्को के लिए तैयार हूं, विनेश और बजरंग का भी टेस्ट हो’, खाप पंचायत के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह

Published on

लखनऊ

बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच जारी विवाद थम नहीं रहा है। खाप पंचायत के नार्को टेस्ट के बयान के बाद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं अपना नार्को टेस्ट, पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है, मेरे साथ विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का भी ये टेस्ट होने चाहिए। अगर दोनों पहलवान अपना टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो प्रेस बुलाकर घोषणा करें और मैं उनको वचन देता हूं कि मैं भी इसके लिए तैयार हूं। अंत में भाजपा सांसद ने लिखा कि मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं… रघुकुल रीती सदा चली आयी, प्राण जाए पर वचन न जाई।।…. जयश्रीराम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, रोहतक में खाप पंचायत ने महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर बड़ा फैसला लिया। कहा कि आने वाली 28 मई को नई संसद भवन में महिला खाप पंचायत होगी। वहां जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे खाप पंचायत पूरा करेंगी। खाप पंचायत में निर्णय लिया गया कि बृजभूषण शरण सिंह की जल्द गिरफ्तारी हो और उसका नार्को टेस्ट हो। 23 मई को दिल्ली में पहलवानों की ओर से निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को खाप पंचायतों ने अपना समर्थन दिया।

जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन में साक्षी मलिक लगातार डटी हुई हैं। रविवार को रोहतक में हुई खाप पंचायत में अपना पक्ष रखने के लिए साक्षी मलिक पहुंची। उन्होंने अपने साथ ज्यादती की बात कही। साथ ही उन्होंने खाप पंचायत से साथ देने का अनुरोध किया। कहा कि अगर वह गलत मिलते हैं तो उनको जो सजा मिलेगी, उन्हें स्वीकार है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...