17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालइंदौर, शादी का झांसा देकर कई बार किया नाबालिग से रेप, अब...

इंदौर, शादी का झांसा देकर कई बार किया नाबालिग से रेप, अब हुआ अरेस्ट

Published on

इंदौर,

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपी का पीड़िता के साथ प्रेम संबंध थे. शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. नाबालिग ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया.

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप
बताया जा रहा है कि आरोपी की दोस्ती नाबालिग से दो साल पहले हुई थी. दोनों घूमने फिरने लगे. पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2021 में आरोपी ने कई बार लड़की के साथ पुरानी आईडीए मल्टी पर अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया. फिर हर बार शादी का झांसा देता रहा. साथ ही उसने कहा कि किसी को मत बताना नहीं तो तुम्हारी बदनामी हो जाएगी. अभी तुम छोटी हो जैसे ही उसके पास पैसे आएंगे फिर हम दोनों शादी कर लेंगे.

दुष्कर्म का विरोध करने पर नाबालिग को चाकू मारा
28 मई को आरोपी ने करीब 10 बजे नाबालिग को भूरी टेकरी अरावली परिसर के सामने नईं रोड पर बुलाया और शारिरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा. इनकार करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. इस मामले पर डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ कई बार रेप किया. जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चाकू माकर हत्या का प्रयास किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...