11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeसनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा पटेल को Kiss करके लगाया गले,...

सनी देओल ने गुरुद्वारे में अमीषा पटेल को Kiss करके लगाया गले, भड़के सिखों ने की एक्शन की मांग

Published on

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ इस शुक्रवार 22 साल बाद थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही है। वहीं ‘गदर 2’ इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में फंस गई है। ‘गदर 2’ के एक सीन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने एतराज जताया है। समिति का कहना है कि सनी देओल ने गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन किया है। समिति ने अब सनी देओल के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की है। पूरा मामला क्या है, आइए विस्तार से बताते हैं।

दरअसल Gadar 2 की टीम ने हाल ही Ameesha Patel और Sunny Deol के बीच कुछ रोमांटिक सीन पंचकुला स्थित एक गुरुद्वारे के अंदर शूट किए। इस सीन को ‘आपत्तिजनक’ बताया गया है। इस रोमांटिक सीन के अलावा एक और सीन पर विवाद हुआ है, जिसमें गैर-सिख युवाओं को निहंग सिंह के कपड़े पहनाए गए हैं, और वो गतका कर रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव के मुताबिक, यह गलत है।

क्या है पूरा मामला?
‘गदर 2’ के जिस सीन पर बवाल हो रहा है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी देओल और अमीषा पटेल गुरुद्वारे के अंदर बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं और गले लगा लेते हैं। इसी पर बवाल मच गया है। SGPC के सचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल के मुताबिक, अगर किसी फिल्म या किसी अन्य चीज की शूटिंग गुरुद्वारे में की जाती है, तो उसे गुरुद्वारे की मर्यादा में ही रहकर शूट किया जाता है। लेकिन ‘गदर 2’ के लिए सनी देओल और टीम ने मर्यादा का उल्लंघन किया। सनी देओल और अमीषा पटेल के सीन को भी ‘आपत्तिजनक’ बताया गया।

सिख समुदाय में भारी गुस्सा
पंचकुला में स्थित गुरुद्वारा श्री कुहनी साहिब के मैनेजमेंट ने इस मुद्दे पर विस्तार से बात की। गुरुद्वारे के प्रबंधक सतबीर सिंह और सचिव शिव कंवर सिंह संधू ने गुरुद्वारे में ‘गदर 2’ शूटिंग को लेकर कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए टीम यहां आई थी और सेवा भाव से उनका स्वागत किया गया। लेकिन इसी बीच एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ‘आपत्तिजनक’ हरकत करते देखे गए। इससे गुरुद्वारा मैनेजमेंट और सिख समुदाय में काफी गुस्सा है।

अब ‘गदर 2’ के खिलाफ लीगल एक्शन!
प्रबंधन ने आगे कहा कि ‘गदर 2’ की शूटिंग को लेकर फिल्म की टीम की कोई गलत मंशा नहीं थी। मेकर्स ने गुरुद्वारे के प्रबंधन से संपर्क किया था, और बैसाखी वाले सीक्वेंस को शूट करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन मैनेजमेंट का दावा था कि शूटिंग के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स, यानी अमीषा पटेल और सनी देओल ने एक-दूसरे को किस किया और गले लगाया। मैनेजमेंट के मुताबिक, यह अचानक हुआ और उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मैनेजमेंट ने कहा कि वो सीन आपत्तिजनक हैं और अब वह कानूनी एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। मालूम हो कि पंचकुला के गुरुद्वारे में इस सीक्वेंस की शूटिंग 30 मई को हुई थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...