6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeनेपाल में विरोध, दिल्ली HC से बैन लगाने की मांग... 'आदिपुरुष' पर...

नेपाल में विरोध, दिल्ली HC से बैन लगाने की मांग… ‘आदिपुरुष’ पर रिलीज के बाद भी नहीं थमा विवाद

Published on

नई दिल्ली,

आदिपुरुष फिल्म को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके टीजर से शुरू हुआ विवाद रिलीज के बाद भी जारी है. इस फिल्म पर प्रतिबंध की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग के साथ इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से दिया जाने वाला सर्टिफिकेट को जारी न किए जाने का आदेश दिए जाने की भी मांग की गई है.

हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि इस फिल्म में भगवान राम द्वारा रामायण का मजाक उड़ाया गया है. इस फिल्म के जरिए हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है.

काठमांडू में बैन
उधर, नेपाल की राजधानी काठमांडू के सिनेमाघरों में पौराणिक फिल्म ‘आदिपुरुष’ का प्रदर्शन रोक दिया गया है. शहर के मेयर ने निर्माताओं से कहा है कि सीता के जन्मस्थान के बारे में गलती सुधारें और सही जानकारी दें. मेयर ने फेसबुक पर लिखा कि जब तक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ में निहित ‘जानकी भारत की बेटी है’ लाइन न केवल नेपाल में बल्कि भारत में भी हटा दी जाती है, तब तक काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी (एसआईसी) में कोई भी हिंदी फिल्म चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

नेपाल के फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने भी कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म दिखाने की इजाजत तभी दी जाएगी, जब ‘सीता को भारत की बेटी’ बताने वाले डायलॉग को बदल दिया जाएगा. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सीता का जन्म जनकपुर में हुआ माना जाता है, जो नेपाल में स्थित है. शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में निर्माताओं से तीन दिनों के भीतर डायलॉग बदलने को कहा है.

ट्रेलर लॉन्च के बाद हुआ था विवाद
आदिपुरुष फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद विवाद खड़ा हुआ था जिसमें राम, सीता, हनुमान और रावण के किरदार एवं लुक पर कई संगठनों ने एतराज जताया था. इन सब विवादों के बाद ओम राउत ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी.

वर्ष 2022 में मचा था बवाल
फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद वर्ष 2022 के आखिरी में ही शुरू हो गया था. उत्तर प्रदेश के जौनपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव की शिकायत पर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्माता ओम राउत, प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कहा गया था कि फिल्म के ट्रेलर में भगवान राम, सीता, हनुमान जी और रावण का अशोभनीय चित्रण किया गया है. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है.

पोस्टर को लेकर की गई थी शिकायत
आदिपुरुष के नए पोस्टर के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट के एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी. शिकायत में बताया गया था कि फिल्म निर्माता ने हिंदी धर्म ग्रंथ “रामचरितमानस” के पात्र को अनुचित तरह से दर्शाया है. बॉलीवुड फिल्म “आदिपुरुष” के नए रिलीज पोस्टर में हिंदू धर्म समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है. यह शिकायत भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (ए), 298, 500, 34 के तहत FIR दर्ज करने की मांग के साथ दर्ज करवाई गई.

शिकायत में बताया गया था कि बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ फिल्म हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ “रामचरितमानस” मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की जीवनी पर बनाई गई है. इस पवित्र ग्रंथ “रामचरितमानस” का सनातनी धर्म कई युगों से अनुसरण करते आ रहे हैं. हिंदू धर्म में “रामचरितमानस” में उल्लेख मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी एवं सभी पूजनीय पात्रों का विशेष महत्व है. शिकायतकर्ता ने बताया था कि बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष के रिलीज पोस्टर में रामायण के सभी एक्टर्स को बगैर जनेऊ धारण किए ही दिखाया गया है. जो कि गलत है.

मुकेश खन्ना ने उठाए थे सवाल
आदिपुरुष का जब टीजर रिलीज हुआ था तब रावण के लुक में दिखे सैफ अली खान की भी जमकर निंदा हुई थी. उन्हें रावण की जगह खिलजी बताया गया. महाभारत शो में भीष्म का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने इस पूरे विवाद पर अपना टेक दिया था. मुकेश ने सैफ अली खान के रावण लुक को मुगल से इंस्पायर बताया था. मुकेश ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया, जहां उन्होंने पूरी कन्ट्रोवर्सी और कैरेक्टर्स पर छिड़े विवाद पर जवाब दिया था.

रावण का लुक और सैफ का घमंड
मुकेश ने वीडियो में सैफ के पुराने इंटरव्यू का भी जिक्र किया था. बकौल मुकेश सैफ अली खान ने घमंड से कहा था मैं रावण का रोल प्ले करने जा रहा हूं. मैं उसे एक ह्यूमरस लुक दूंगा. ठीक है हर एक एक्टर का अपना एक अलग रुख होता है कि वो कैसे उसे किस तरीके से ऑडियन्स के सामने पेश करेगा. लेकिन जब आप बात रामायण की करते हैं तो जाहिर है आप उसका फायदा उठाना चाहते हैं. आप लोगों की आस्था का फायदा उठाना चाहते हैं. हम रामायण लेकर आ रहे हैं तो लोग बोलेंगे कि आइये आपका स्वागत है. लेकिन ये कहना कि मैं रावण के कैरेक्टर को चेंज करना चाहता हूं, तो सही मायने में जो हिंदू होगा उसके कान खड़े हो जाएंगे. जैसे मेरा भी हुआ. मुझे भी लगा आप कौन होते हैं रामायण के कैरेक्टर को चेंज करने वाले? आप अपने धर्म के कैरेक्टर्स को चेंज कर के दिखा सकते हैं. सैफ अली खान की बात सही साबित हो रही है. उन्होंने जो कहा था कर दिखाया.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...